फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाडो ने फिर लहराया परचम

Sat, 21 May 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
Lado flag waved again - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शनिवार को बारहवीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इन नतीजों में भी हर बार की तहर इस बार भी लड़कियों ने ही बाजी मारी। कान्वेंट स्कूल में कामर्स संकाय की छात्रा सोम्या उप्पल ने 99 फिसदी अंक हासिल कर ऑल इंडिया में तीसरा व जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं, कान्वेंट स्कूल की संजौली ने 96.8 अंक (आटर्स) में लेकर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


इसी प्रकार, गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल के नॉन मेडिकल के छात्रा जसदीप ने 97.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। बेटों की बात करें तो ओपीएस विद्या मंदिर के अनुज गुप्ता ने 94 प्रतिशत, गुरुहर कृष्ण स्कूल के छात्र हर्षप्रीत सिंह 93 प्रतिशत अंक लेकर बेहतर प्रदर्शन किया। इसके अलावा, विभिन्न स्कूलों के दर्जनों छात्रों ने 90 फिसदी से अधिक अंक हासिल कर जिले का नाम रौशन किया है।

इस बार पिछले वर्ष की तुलना में बेहर परीक्षा परिणाम आने से अभिभावकों, विद्यार्थियों व अभिभावकों के चेहरे खिले नजर आए। अभिभावक ने परीक्षा परिणाम देखने के बाद अपने लाडलों के साथ स्कूल पहुंचकर अध्यापकों का भी मुंह मीठा करवाया।
विज्ञापन



विभाग द्वारा शनिवार को दोपहर बाद विभाग की साइट पर रिजल्ट अपलोड करने की बात कही थी, लेकिन विद्यार्थी सुबह से ही कंप्यूटरों की स्क्रीन पर नजरें गढ़ाए नजर आए। दिन में करीब 11 बजे रिजल्ट अपलोड होते ही इंटरनेट कैफों पर विद्यार्थियों की भीड़ जुट गई, और स्कूल संचालक व अभिभावक भी अपने स्कूलों का रिजल्ट निकालने में व्यस्त नजर आए। रिजल्ट देखकर ज्यादातर विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए।  दूसरी ओर  जिन विद्यार्थियों का परिणाम उम्मीदों के विपरीत रहा उनके चेहरे उतर गए। हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन कर बाजी मारी। जिले की बात करें तीनों संकाय में लड़कियां अव्वल रही।

बनना है आईएएस : संजोली
कान्वेंट स्कूल के आटर्स संकाय की छात्रा संजोली बनर्जी ने ह्युमेनिटी में 96 फिसदी अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। उसका कहना है कि वह एक आईएएस ऑफिसर बनकर समाज सेवा करना चाहती हैं। इसलिए उसे सांइस संकाय की बजाए आटर्स विषय का चयन किया है। अभी से वह अपने लक्ष्य तय करके उस पर मेहनत भी शुरू कर दी है।

डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना है सपना
ओपीएस विद्या मंदिर में मेडिकल संकाय से बारहवीं कक्षा में 94.8 फिसदी अंक प्राप्त करने वाले अनुज गुप्ता का कहना है कि वह डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना चाहता है। इसी लिए उसने मेडिकल एजुकेशन का चयन किया है। इस बार उसका परिणाम के उ मीदों के अनुरूप रहा है। जल्द ही वह देश के किसी प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेकर अपने सपनों को साकार करूंगा।
अनुज गुप्ता, ओपीएस स्कूल।

देश को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाना है लक्ष्य : शिखा
गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल की छात्रा शिखा ने कला संकाय में 94.2 फिसदी अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। उसका कहना है कि वह सिविल सर्विस में जाकर देश की सेवा करना चाहती है। भ्रष्टाचार से देश  को जो करोड़ो रुपये का नुकसान हो रहा है, उससे देश को बचाना ही उसका लक्ष्य है।

देश की अर्थव्यवस्था  पर शोध करना है लक्ष्य : सिंह
गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल के वाणिज्य संकाय के छात्र हर्षप्रीत सिंह ने 93.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं, उसने बताया कि वह देश की डगमगाती अर्थ व्यवस्था में सुधार लाने के लिए देश के आर्थिक हालातों पर शोध करना चाहता हूं। बचपने से ही उसके मन में देश की अर्थव्यवस्था को लेकर सवाल उठते रहे हैं। इन्ही सवालों के जवाब ढूंढने के लिए उसने वाणिज्य संकाय को शिक्षा माध्यम के रूप में चुना है।

नॉन मेडिकल की जिला टॉपर बनना चाहती है सॉ टवेयर इंजीनियर : कौर
गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल की नॉन मेडिकल की छात्रा जसदीप कौर ने 97.6 फिसदी अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है। जसदीप कौर का कहना है कि वह सॉ टवेयर इंजीनियर बनना चाहती है। इसके लिए वह पिछले कई सालों से तैयारी कर रही है। अब इस परिणाम के बाद उसे अपना सपना साकार होने की पूरी उ मीद जगी है।

जानलेवा बीमारियों से देशवासियों को बचाना है लक्ष्य : रेलिशा
गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल की मेडिकल संकाय की छात्रा रेलिशा ने 93.5 फिसदी अंक प्राप्त किए हैं। उसका कहना है कि कैंसर, एड्स जैसी जानलेवा बीमारियों पर रिसर्च करना चाहती है। इसलिए उसने मेडिकल को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित किया है। अब इस परिणाम के बाद उसके इरादे ओर मजबूत हो गए हैं। अब वह देश के किसी प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरी की पढ़ाई करेगी।

डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना है लक्ष्य :  वासू
नॉन मेडिकल में 95.6 फिसदी अंक प्राप्त कर जिले के टॉपर बने वासू का कहना है कि वह इंजीनियरिंग क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश की तकनीकी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करेगा। यदि आर्मी के तकनीकी विंग में उसे देश सेवा करने का मौका मिला तो वह उसे प्राथमिकता देगा। इस परीक्षा परिणाम से उसे अपने सपने पूरे होने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें