कुरुक्षेत्र। सिख संगत की बैठक गुरुद्वारा साहिब छठी पातशाही में हुई, जिसमें हलके से सभा सोसायटी के सदस्य एकत्रित हुए और मुद्दों पर विचार किए गए।
उन्होंने कहा कि छह जून से लेकर 12 जून तक श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अखंड पाठ साहिब की जो लड़ी आरंभ हो हरा है। जिसमें संगत तन मन धन से बढ़कर भाग ले और सेवा कार्य में हाथ बढ़ाएं इसी के साथ हरियाणा से गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झिंडा की घोषणाओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि महंत करमजीत सिंह के बाद इलेक्ट्रिक कमेटी के पहले प्रधान सरदार जगदीश सिंह झिंडा ने जो वीआईपी कल्चर खत्म करने का अहम निर्णय लिया है, उसका समूह संगत द्वारा स्वागत किया गया।
स्वागत करते हुए संगत ने अन्य मेंबर से भी आह्वान किया कि वह भी उनके नक्शे कदमों पर चलते हुए उनके फैसले का स्वागत करें और गुरु घर की गाड़ी ड्राइवर वह तेल न लें। वह जितनी भी सेवा कर सकते हैं अपने तन मन और धन से करें। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे फैसले लगातार लिए जाएंगे और उन पर अमल भी किया जाएगा तो सराहनीय कार्य होगा।
विज्ञापन
इस मौके पर सरदार अमीर सिंह, मास्टर होशियार सिंह, मास्टर सर्वजीत सिंह, प्रिंसिपल करनैल सिंह, सरदार हरपिंदर सिंह विर्क सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।