फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुवि की टीम ने महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला चैंपियनशिप का आयोजन किया गया, जिसमें 16 महिला टीमें प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। ये सभी मुकाबले इंडोर कोर्ट में खेले जा रहे हैं, जोकि आठ मार्च तक चलेंगे। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों में भरपूर उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

खेल निदेशक प्रो. दिनेश राणा ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम ने महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की टीम को 74-52 के अंतर से हराया। इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी विश्वविद्यालय की टीम ने कोलकाता विश्वविद्यालय की टीम को 48-26 के अंतर से शिकस्त दी। इसी प्रकार आईटीएम विश्वविद्यालय ग्वालियर की टीम ने पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ की टीम को 94-62 के अंतर से मात दी और महात्मा गांधी युनिवर्सिटी कोट्टायम की टीम ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की टीम को 69-55 के अंतर से हराया।
क्राइस्ट यूनिवर्सिटी बंगलुरू की टीम ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी की टीम को 63-33 के अंतर से मात दी और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर की टीम ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर की टीम को हराया, जबकि कालीकट विश्वविद्यालय की टीम ने उत्कल विश्वविद्यालय ओडिशा की टीम को 49-20 के अंतर से पराजित किया। खिलाड़ियों के साथ दर्शकों में भी भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। वे गोल करने के लिए टीमों को प्रोत्साहित करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें