फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष कराटे चैंपियनशिप में कुवि के खिलाड़ियों ने रचा इतिहास

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष कराटे चैंपियन​शिप में अव्वल रहे ​खिलाड़ियों को प्
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष कराटे चैंपियनशिप में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने इतिहास रचते हुए 12 पदक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। इसमें दो स्वर्ण, तीन रजत और सात कांस्य पदक हासिल किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को लेकर विश्वविद्यालय में खुशी का माहौल है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी और कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने हर वर्ष खेलों के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। विश्वविद्यालयों की ओर से खेल सुविधाओं को और उन्नत बनाने और आधुनिक तकनीक को खेलों से जोड़ने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय की यह सफलता सभी खिलाड़ियों और कोच की समर्पण भावना का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
विज्ञापन


खेल निदेशक प्रो. डीएस राणा ने बताया कि महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में 14 से 21 जनवरी के बीच ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसमें 210 विश्वविद्यालयों के बीच अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने शानदार प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल किया। कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल ने कहा कि यह सफलता विश्वविद्यालय के समर्पण और मेहनत का परिणाम है। इस उपलब्धि ने न केवल संस्थान का गौरव बढ़ाया है बल्कि यह भी साबित किया है कि सही मार्गदर्शन और मेहनत से हर चुनौती को पार किया जा सकता है। इस मौके पर डीन एकेडमिक अफेयर्स दिनेश, अंतरराष्ट्रीय कोच राजेश राजौंद, नैब सिंह कराटे कोच प्रशिक्षक सहित अन्य कोच एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें