फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 38वें राष्ट्रीय खेलों में गुरुकुल का गौरव मलखंभ में दिखाएगा प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। उत्तराखंड में होने जा रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में गुरुकुल कुरुक्षेत्र के छात्र गौरव आर्य का चयन हुआ है, जिसको लेकर गुरुकुल परिसर में खुशी की लहर है। गौरव मलखंब प्रतिस्पर्धा में प्रतिभा का प्रदर्शन कर हरियाणा प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा, जिसको लेकर गुरुकुल के खिलाड़ियों में काफी उत्साह है। गुरुकुल निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. प्रवीण कुमार एवं प्राचार्य सूबे प्रताप ने गौरव सहित मलखंब कोच अनिल आर्य को बधाई दी और आगामी प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित किया। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भी इस उपलब्धि के लिए गौरव को बधाई दी तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया।
विज्ञापन

निदेशक प्रवीण कुमार ने बताया कि उत्तराखंड के हल्द्वानी में 26 जनवरी से ट्रायथलॉन से राष्ट्रीय खेलों का आगाज होगा, जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जनवरी को देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम से करेंगे। उत्तराखंड के 12 अलग-अलग स्थानों पर इन खेलों की अलग-अलग प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी तथा 14 फरवरी को हल्द्वानी में इसका समापन होगा। उन्होंने बताया कि गुरुकुल में सभी बच्चों के लिए खेल अनिवार्य है, पढ़ाई के साथ-साथ बच्चा शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बने और उसमें टीम भावना का विकास हो इसके लिए खेलों में हिस्सेदारी बहुत जरूरी है। महत्वपूर्ण खेलों हेतु गुरुकुल में प्रशिक्षक उपलब्ध हैं जो बच्चों को विशेष प्रशिक्षण देते हैं, यही कारण है कि यहां के बच्चे शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में भी गुरुकुल का नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें