फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: वर्ल्ड यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में चमका कुवि का खिलाड़ी सम्राट

Tue, 12 Nov 2024 03:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के निशानेबाज सम्राट राणा ने पहली बार वर्ल्ड यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में निशाना साधते हुए स्वर्ण और रजत दो पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। विश्वविद्यालय के पहले खिलाड़ी सम्राट राणा बने, जिन्होंने कुवि का नाम विश्व पटल पर पहुंचाने का कार्य किया। सम्राट की इस उपलब्धि को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

निशानेबाज सम्राट राणा ने एयर पिस्टल के दो मुकाबलों में हिस्सा लिया, जिसमें एकल मुकाबले में सम्राट ने स्वर्ण पदक पर निशाना लगाया तथा एयर पिस्टल मिक्स टीम में हिस्सा लेते हुए सम्राट राणा ने रजत पदक हासिल किया। सम्राट के विश्वविद्यालय में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
सम्राट की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने बधाई दी तथा जीवन में ऐसे ही कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सम्राट राणा ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में पदक जीत कर विश्व भर में कुवि का नाम रोशन करने का कार्य किया है। कुवि के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा का प्रदर्शन कर विश्व पटल पर विवि और देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन


बॉक्स
कुवि संबंधित डीएवी करनाल कॉलेज का छात्र है सम्राट : सोबती
कुवि खेल निदेशक डाॅ. राजेश सोबती ने बताया की निशानेबाज सम्राट राणा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के संबंधित डीएवी कालेज करनाल के विद्यार्थी है। एयर पिस्टल के मुकाबले में सम्राट लगातार पिछले कई वर्षों से शानदार प्रदर्शन कर रहा है इसी उपलब्धि के चलते सम्राट ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में जगह बनाई थी उसके पदक जीतने पर कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा , कुवि खेल परिषद के अध्यक्ष डाॅ. अशोक चौधरी, उपाध्यक्ष डाॅ. अनुपमा आर्य सहित अन्य सदस्यों ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें