कुरुक्षेत्र। कुवि का द्रोणाचार्य द्वार।
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के महात्मा गांधी ऑल इंडिया सर्विसिस कोचिंग संस्थान के करीब 30 विद्यार्थियों ने हाल ही में घोषित हरियाणा प्रशासनिक सेवा मुख्य परीक्षा को उत्तीर्ण किया है, जिसको लेकर विश्वविद्यालय परिसर में खुशी की लहर है। संस्थान के निदेशक प्रो. जोगिंद्र सिंह ने बताया कि जिन 30 विद्यार्थियों ने हरियाणा सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा पास की है। इन सभी विद्यार्थियों को फरवरी माह में संस्थान द्वारा कोचिंग दी गई थी, जिसका परिणाम सुखद रहा।
उन्होंने बताया कि हरियाणा सिविल सेवा की साक्षात्कार की तैयारी के लिए संस्थान की ओर से पांच जून से नौ जून तक मॉक इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को होने वाले इंटरव्यू के लिए भी तैयार किया जा सके और परीक्षा परिणाम की तरह इंटरव्यू का परिणाम भी अच्छा रहे। मॉक इंटरव्यू की तैयारी के लिए वर्तमान प्रशासनिक अधिकारियों सहित सेवानिवृत प्रशासनिक अधिकारी तथा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अनुभवी शिक्षक सम्मिलित रहेंगे। इसकी तैयारी के लिए मुख्य परीक्षा पास कर चुके विद्यार्थियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। वर्तमान में न्यायिक परीक्षा के लिए ऑफलाइन कक्षाओं में 15 विद्यार्थी मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।
भविष्य में संस्थान की ओर से कराई जाएगी आईएएस परीक्षा व साक्षात्कार की तैयारी : कुलपति
कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को लेकर विद्यार्थियों व संस्थान के शिक्षकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि संस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं एवं प्रशासनिक सेवा की परीक्षाओं में छात्रों की तैयारी कराने एवं उनका मार्गदर्शन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। भविष्य में संस्थान द्वारा आईएएस परीक्षा की प्रारंभिक मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार की तैयारी भी कराई जाएगी, जिसके लिए आईएएस सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी एवं कुवि के विषय विशेषज्ञ विद्यार्थियों का परीक्षा और साक्षात्कार के लिए मार्गदर्शन करेंगे।
कुरुक्षेत्र। कुवि का द्रोणाचार्य द्वार।