फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे कुवि के छात्र

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। वि​भिन्न मांगों को लेकर भड़के नरहरि छात्रावास के छात्र। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के नरहरि पुरुष छात्रावास के छात्र वीरवार को छात्रावास में कर्मचारियों की कमी के चलते नारेबाजी करते हुए सड़कों पर उतरे। छात्र नरहरि छात्रावास से एकत्रित होकर कुलपति कार्यालय तक नारेबाजी करते हुए पहुंचे और कुलपति कार्यालय का घेराव किया। कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी कर तीन घंटों तक रोष जताया और मांगों को लेकर कुवि कुलपति को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


वहीं छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. शुचिस्मिता ने छात्रों को आश्वासन देने का प्रयास किया तो छात्र अपनी मांगों को मनवाने के लिए अड़े रहे। छात्रों का कहना है कि नरहरि छात्रावास में मुनीम और मेस कर्मचारी न होने के चलते परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। कुवि प्रशासन की और से इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा, जिसके चलते सभी छात्रों को दिक्कतों का सामना करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। इसके अलावा छात्रावास में मिलने वाली खाने-पीने की वस्तुएं महंगे दामों पर मिलती है, जबकि बाजार में दाम कम होते हैं। छात्रावास में छात्रों से बढ़ा-चढ़ाकर दाम लिए जाते हैं। साथ ही छात्रों ने छात्रावास में इंटरनेट के लिए वाई-फाई सुविधा को पुनः बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें