फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुवि ने एनईपी-2020 के तहत 18 परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा एनईपी-2020 के तहत आयोजित 18 परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि दिसंबर में आयोजित बीवोक बीएफएसआई पांचवां सेमेस्टर, एमएससी (अर्थशास्त्र) ऑनर्स सातवां सेमेस्टर, एमए महिला अध्ययन तीसरा सेमेस्टर, बीएससी पांचवां सेमेस्टर (खेल), डिप्लोमा इन वोकेशनल (टेक्सटाइल और फैशन डिजाइन) पहला सेमेस्टर, एमएससी बायो-टेक (सीबीसीएस) सातवां सेमेस्टर (री-अपीयर), एमएससी बायो-टेक (सीबीसीएस) नौवां सेमेस्टर (री-अपीयर), बीएएलएलबी (ऑनर्स) नवां सेमेस्टर, एमएससी (अर्थशास्त्र) ऑनर्स पांचवां सेमेस्टर (पुराना) (नॉन सीबीसीएस) के परिणाम घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन

इसी के साथ एमएससी (भौतिकी) पहला सेमेस्टर (रि-अपीयर), एमए (मनोविज्ञान) तीसरा सेमेस्टर दिसंबर-2024, एमएससी (बायो-टेक) (पांच वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम) सातवां सेमेस्टर, बीवोक (सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट) पांचवां सेमेस्टर के परिणाम घोषित किए गए हैं। इसके साथ ही मई 2024 में आयोजित पीजी डिप्लोमा इन जेएमसी (डीडीई) व बीएफए दूसरा सेमेस्टर सीबीसीएस के परिणाम घोषित किए गए है। उन्होंने बताया कि बीए पहला सेमेस्टर (डीडीई) ऑनलाइन अक्तूबर-2024, एमए (मास कम्युनिकेशन) दूसरा वर्ष (डीडीई) जुलाई-2023 तथा पीजी टैक्सेशन में डिप्लोमा (फ्रेश) (नॉन-सीबीसीएस) दिसंबर-2023 में आयोजित परीक्षाओं के परिणाम भी घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें