संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा द्वारा एनईपी-2020 के तहत आयोजित 15 परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि दिसंबर 2024 में आयोजित बीसीए पांचवां सेमेस्टर, एमएससी (भौतिकी) प्रथम सेमेस्टर (सीबीसीएस) (रि-अपीयर), बीएचएम और सीटी पांचवां सेमेस्टर (फ्रेश) नॉन-सीबीसीएस, एमएससी टेक एप्लाइड (जियो-फिजिक्स) (नॉन-एनईपी) प्रथम सेमेस्टर, एमबीए नौवां सेमेस्टर (नॉन-एनईपी) तथा बीए (मास कम्युनिकेशन) प्रथम सेमेस्टर (नॉन-सीबीसीएस) परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए गए हैं।
इसी के साथ मई 2024 में आयोजित बीएससी (ग्राफिक्स और एनिमेशन) चौथा सेमेस्टर (एनईपी), बीए (ऑनर्स) इतिहास दूसरा सेमेस्टर (एनईपी), बीए (ऑनर्स) मनोविज्ञान दूसरा सेमेस्टर (एनईपी), बीए (ऑनर्स) गणित द्वितीय सेमेस्टर (एनईपी), बीएससी (ऑनर्स) गणित द्वितीय सेमेस्टर (एनईपी), बीए (ऑनर्स) पंजाबी द्वितीय सेमेस्टर (एनईपी), बीए (ऑनर्स) भूगोल द्वितीय सेमेस्टर (एनईपी) तथा अक्तूबर 2024 में आयोजित एमए (राजनीति विज्ञान) ऑनलाइन (डीडीई) और मई 2023 में आयोजित एमटेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) चौथा सेमेस्टर कक्षाओं के परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं।