कुरुक्षेत्र।खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में सिल्वर मेडल हासिल करने वाली केयू की महिला योगा टी
कुरुक्षेत्र। केयू की महिला योगा टीम ने खेलो इंडिया में रजत पदक जीतकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स जो कि 25 मई से उत्तर प्रदेश में आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें केयू की महिला योगा टीम ने सभी प्रतिभागी यूनिवर्सिटीज के बीच दूसरा स्थान हासिल करने में सफलता हासिल की है। योगा टूर्नामेंट उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक से तीन जून को आयोजित किया जा रहा है, जिसमें केयू की महिला टीम पहली बार रजत पदक जीतने में कामयाब रही। इसके अलावा केयू की योगा टीम ने पहले भी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता जो कि आईआईटी भुवनेश्वर में हुई थी, उसमें भी चौथा स्थान प्राप्त किया था और अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाते हुए खेलो इंडिया में टीम ने रजत पदक जीता। इस जीत के लिए केयू परिसर में खुशी का माहौल बना रहा तो वहीं केयू के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने जीत के लिए टीम के लिए सभी खिलाड़ियों और खेल विभाग के अधिकारियों को बधाई दी।
खेल निदेशक डॉ. राजेश सोबती ने बताया कि कुल आठ प्रतिभागी टीमों के बीच केयू की योगा टीम 398.42 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि आरटीएम यूनिवर्सिटी नागपुर 407 अंकों के साथ पहले स्थान पर और रांची यूनिवर्सिटी 393 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। टीम के सभी खिलाड़ियों अन्नू, वर्षा, तनु सैनी, मनीषा, दीक्षा और अनन्या ने बहुत ही उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और सुंदर आसन करते हुए मानसिक और शारीरिक सुदृढ़ता का परिचय दिया। इस मौके पर कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. शुचिस्मिता शर्मा, स्पोर्ट्स कौंसिल के प्रधान डॉ. सुभाष तंवर, उप-प्रधान डॉ. किरण आंग्रा सहित अन्य मौजूद रहे।