फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जानलेवा हमला करने के दो आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। छह महीने पहले जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी कर्णदीप सिंह निवासी बगथला व दिशांत निवासी खेड़ी गुर्जर (सोनीपत) को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। थाना केयूके पुलिस को दिए बयान में साहिल निवासी मानपुरा (करनाल) ने बताया था कि वह चंद्रशेखर आजाद छात्र संगठन का प्रधान है। उसने केयू में दाखिला लेने के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन

18 नवंबर को अजय निवासी मटोर (कैथल) संदीप निवासी धमतान साहिब जींद व हरदीप निवासी संगरूर (पंजाब) रोज गार्डन में बैठे थे। दोपहर करीब ढाई बजे उसके पास अनिल की कॉल आई थी। अनिल ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए उसकी लोकेशन पूछी थी। कुछ देर बाद दो गाड़ियों में आए मनिंद्र नाहर, कर्ण, रोहित ढांडा, दिशान गुर्जर, अनिल, लवप्रीत सिंह ने उन पर गंडासी व डंडे से हमला कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआईए-एक ने करते हुए आरोपी कर्णदीप सिंह व दिशांत को गिरफ्तार करके तीन दिन के रिमांड पर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें