फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भुवनेश्वर में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे कुरुक्षेत्र के चमनजोत सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एथलीट चमनजोत सिंह का चयन 65वीं राष्ट्रीय अंतरराज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हुआ है। वह 24 से 28 जून तक ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा स्टेडियम में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन


एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि चमनजोत सिंह डेकाथलॉन स्पर्धा में हिस्सा लेंगे। इस प्रतियोगिता में देशभर के शीर्ष एथलीट भाग लेंगे और विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। एथलेटिक्स हरियाणा के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित इस पांच दिवसीय चैंपियनशिप में हरियाणा का लगभग 70 खिलाड़ियों का दल भाग लेगा। खिलाड़ियों से राज्य को बेहतर प्रदर्शन और पदकों की उम्मीद है।

चमनजोत सिंह के चयन पर खेल प्रेमियों और एथलेटिक्स से जुड़े लोगों ने खुशी जताई है। खेल जगत के लोगों का कहना है कि चमनजोत ने लगातार मेहनत और बेहतर प्रदर्शन के दम पर यह स्थान हासिल किया है। अब उनसे राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें