कुरुक्षेत्र। जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक 23 जून को सुबह 11 बजे नया लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता विकास एवं पंचायत विभाग मंत्री कृष्ण लाल पंवार करेंगे। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि बैठक को देखते हुए कोई भी अधिकारी अवकाश पर न रहे और सभी विभागों के अध्यक्ष 10:45 बजे पहुंचना सुनिश्चित करें। संवाद