फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: टीबी मुक्त होने में कुरुक्षेत्र बनेगा प्रदेश के लिए मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में कुरुक्षेत्र जिला अब मॉडल बनने जा रहा है। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. कुलदीप ने शुक्रवार को कुरुक्षेत्र के लोक नायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल का दौरा कर प्रशासनिक वार्ड में इसकी रूपरेखा तैयार की। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है और अधिकारी बैठक कर टीबी मुक्त प्रदेश बनाने के लिए योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जिले को माॅडल बनाने की रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. कुलदीप सिंह ने जिला स्वास्थ्य विभाग को आदेश जारी किए है कि जिले में हर मरीज और हर गांव तक स्वास्थ्य टीमें पहुंचेंगी ताकि टीबी के खिलाफ अभियान को सफल बनाया जा सके। निदेशक ने कहा कि जिले को टीबी मुक्त बनाकर प्रदेश के सामने मॉडल के रूप में लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें माइक्रो लेवल पर अभियान संवेदनशील क्षेत्रों में स्क्रीनिंग करेंगी और हर एक हजार लोगों पर 60 लोगों के नमूने लिए जाएंगे। टीबी ग्रस्त मरीजों को तुरंत इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।


वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लिए सुझाव
निदेशक डाॅ. कुलदीप ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अस्पताल से ही अधिकारियों से जिले को टीबी मुक्त मॉडल के रूप में उभारने के लिए चिकित्सकों व अन्य अधिकारियों के सुझाव लेते नजर आए। इस दौरान अधिकारियों ने जिले में स्वास्थ्य टीमों को पोर्टेबल एक्सरे मशीनें उपलब्ध करवा गांव-गांव जाकर छाती के एक्सरे करने के सुझाव दिए ताकि मौके पर ही टीबी ग्रस्त मरीज का पता लग जाए। अभी तक जिले में तीन मशीनें हैं। इन सुझाव के बाद निदेशक ने तीन और मशीनें जिले को देने की घोषणा की।
विज्ञापन


क्षय मित्र लेंगे मरीजों को गोद
स्वास्थ्य निदेशक के मुताबिक क्षय मित्रों को भी बड़ी जिम्मेदारी दी जा रही है। ये न केवल ऐसे मरीजों तक पहुंचेंगे बल्कि उन्हें गोद भी लेंगे। उनकी दवाई से लेकर डाइट तक का ख्याल रखेंगे। समय-समय पर उनकी फीडबैक भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें