फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एचआईवी नियंत्रण में उपलब्धि पर एक दिसंबर को दिल्ली में एड्स दिवस पर सम्मानित होगा कुरुक्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एचआईवी नियंत्रण के क्षेत्र में कुरुक्षेत्र हरियाणा का पहला जिला बन गया है। इसने एचआईवी नियंत्रण के तीनों 95-95-95 लक्ष्य हासिल किए हैं। जिले ने यह आंकड़ा 97 प्रतिशत तक पहुंचाया है। नवंबर 2026 तक यह उपलब्धि बरकरार रखी गई है। इसी सफलता पर एक दिसंबर को विश्व एड्स दिवस पर कुरुक्षेत्र को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में मिलेगा।
विज्ञापन

जिले में 2,436 एचआईवी संक्रमित लोगों में से 2,372 यानी 97 प्रतिशत को संक्रमण की जानकारी है। इनमें से 2,332 लोग उपचार ले रहे हैं, जो 98 प्रतिशत है। 1,835 दर्ज लोगों में से 1,798 यानी 98 प्रतिशत का वायरस नियंत्रण में है। इस तरह संक्रमण की जानकारी, उपचार और वायरस नियंत्रण, तीनों चरणों में जिले ने निर्धारित 95 प्रतिशत का लक्ष्य पार किया है।

जांच और सहायता
वर्ष 2026-27 में जिले के पांच जांच केंद्रों पर 10,085 लोगों की एचआईवी जांच की गई। इनमें 162 लोग संक्रमित मिले और सभी को उपचार से जोड़ा गया। 7,495 गर्भवती महिलाओं की जांच में छह संक्रमित मिलों, जिन्हें भी उपचार से जोड़ा गया। जिले में 370 एचआईवी संक्रमित लाभार्थियों को हर महीने 2,250 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। जिला नोडल अधिकारी डॉ. रमेश सबरवाल ने इस उपलब्धि को बनाए रखने को प्राथमिकता बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें