बेटा अपने पिता नरेश कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर कुरुक्षेत्र से घर लौट रहा था। पिता नरेश कुमार ने बताया कि वे जैसे हीं बाइक पर गांव निवारसी के मोड़ पर पहुंचे तो पीछे से एक बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
लाडवा में देर शाम को हुए हादसे में एक किशोर की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान लाडवा की संगम मार्केट के रहने वाले करीब 17 वर्षीय उमंग के रूप में हुई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि वह कुरुक्षेत्र में काम करता था। वह देर शाम अपने पिता नरेश कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर कुरुक्षेत्र से घर लौट रहा था। पिता नरेश कुमार ने बताया कि वे जैसे हीं बाइक पर गांव निवारसी के मोड़ पर पहुंचे तो पीछे से एक बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। ऐसे में उनकी बाइक की आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर हो गई। वह खुद बाइक चला रहा था तो बेटा पीछे बैठा था।
वे दोनों ही सड़क पर गिर गए और उमंग को गहरी चोटें आई। उसे लाडवा के एक अस्पताल लेकर गए जहां से उसे कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। नरेश ने बताया कि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक भी टक्कर लगने के बाद गिर गए थे, जो कुछ ही पलों में वहां से बाइक सहित भाग गए।