फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र विवि की 12 व 13 को होने वाली परीक्षा अब 25 व 26 जुलाई को होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 12 व 13 जुलाई को होने वाली परीक्षाएं एचसीएस मेंस की परीक्षा के चलते स्थगित कर दी गई है, जिनका नया शेड्यूल प्रशासन की ओर से जारी कर दिया गया है। एलएलएम पार्ट एक की 12 और पार्ट दो की 13 जुलाई को होने वाली परीक्षा अब शाम के सत्र में 25 व 26 जुलाई को आयोजित की जाएगी। पार्ट वन की लॉ ऑफ सोशल ट्रांसर्फोमेशन एंड ज्यूडिशियल प्रोसेस इन इंडिया विषय की परीक्षा 26 जुलाई को होगी और एलएलएम पार्ट दो की रिसर्च मेथडोलॉजी की परीक्षा 25 जुलाई को शाम के सत्र में आयोजित होगी।
विज्ञापन

बीए और बीएससी पार्ट वन की सभी वार्षिक परीक्षाएं 19 व 20 जुलाई को दो दिन शाम के सत्र में आयोजित की जाएंगी। इसी के साथ यूजी इंटीग्रेटेड कोर्स दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं भी शाम के सत्र में 19 व 20 जुलाई को दो दिन आयोजित होगी।



एचसीएस मेंस की परीक्षा के चलते परीक्षाएं की गई स्थगित : डॉ. हुकम
परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह का कहना है कि 12 व 13 जुलाई को एचसीएस मेंस की परीक्षा के चलते परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। कई बच्चों की एचसीएस की परीक्षा थी, जिससे बच्चों की सुविधा को देखते हुए परीक्षाएं आगे की गई। परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें