कुरुक्षेत्र। जिला प्रशासन एवं युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग की ओर से दो दिवसीय जिला युवा महोत्सव का आयोजन हरियाणा कला परिषद के भरतमुनि रंगशाला के सभागार में किया गया जिसका समापन मंगलवार को हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष तिजेंद्र सिंह गोल्डी रहे।
आईटीआई के प्रिंसिपल जगमोहन ने बताया कि ग्रुप फोक डांस में प्रथम व द्वितीय पुरस्कार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और तृतीय पुरस्कार राजकीय आईटीआई को मिला। ग्रुप फोक सॉन्ग में प्रथम व द्वितीय पुरस्कार राजकीय आईटीआई कुरुक्षेत्र को मिला। स्टोरी राइटिंग में प्रथम पुरस्कार राजकुमारी, द्वितीय पुरस्कार चेतन को और तृतीय पुरस्कार पुष्पा को मिला। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जगदीप सिंह, द्वितीय पुरस्कार संदीप और तृतीय पुरस्कार सिमरनजीत कौर को मिला।
डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार उपासना, दूसरा पुरस्कार सिया और तीसरा पुरस्कार पलक को मिला। उन्होंने कहा कि फोक म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट कंपटीशन इंडिविजुअल में प्रथम पुरस्कार दीपक, द्वितीय पुरस्कार अमित और तीसरा पुरस्कार अखिल को मिला। फोक म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट ग्रुप कंपटीशन में प्रथम पुरस्कार शेखन, करण कुमार और आर्यन के ग्रुप को मिला। कविता लेखन में पहला पुरस्कार नवीन कुमार, दूसरा पुरस्कार तनीषा और तीसरा पुरस्कार आध्या भारती को मिला। इंडिविजुअल ट्रैक साइंस मेले में प्रथम पुरस्कार हर्षदीप, द्वितीय पुरस्कार रोहित और तीसरा पुरस्कार सम्राट को मिला। इनोवेशन ट्रैक साइंस मेला में प्रथम पुरस्कार तनमय व प्रिंस, द्वितीय पुरस्कार दीपांशी, पलक, आकृति सैनी, निधि और वंशिका, तृतीय पुरस्कार महक, मुस्कान और नीलाक्षी को मिला।
इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं जब हमारा युवा सशक्त होगा, तभी हमारा देश आर्थिक रूप से सशक्त होकर विकसित केंद्र बनेगा। युवाओं की प्रतिभा और उर्जा को बढ़ावा देने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजित होना बेहद जरूरी है। युवाओं को आह्वान किया कि वे समाज के लिए कार्य करें, क्योंकि समाज को दिशा देने का कार्य युवाओं के जिम्मे हैं। आज के युवा संकल्प लें कि हम अपने कर्म, कौशल और नवाचार से समाज और राष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
इस मौके पर पूर्व चेयरमैन देवीदयाल, मीडिया प्रभारी ललित माटा, आईटीआई के सभी सदस्य तथा विद्यार्थी मौजूद रहे।
कुरुक्षेत्र। जिला युवा महोत्सव कार्यक्रम में विजेता कलाकारों को सम्मानित करते मुख्य अतिथि व आय