फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जिला नागरिक अस्पताल में टूटे पड़े फायर सेफ्टी उपकरण

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला अस्पताल में टूटे पड़े फायर सेफ्टी उपकरण। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला नागरिक अस्पताल में नए भवन को आधुनिक तरीके से बनाया गया है लेकिन इसमें लगाए गए फायर सेफ्टी उपकरण धूल फांक रहे हैं। पूरे भवन में आग पर काबू पाने के लिए लाइन डाली हुई है। भवन में ओपीडी शुरू हुए लगभग तीन साल हो गए हैं लेकिन लाखों रुपये की लागत से फायर सेफ्टी के लिए डाली गई लाइन का डेमो तक नहीं हुआ। सेफ्टी टैंक में पानी भरने का काम कागजी कार्रवाई में उलझा हुआ है। ऐसे में मरीजों की जान जोखिम में है।
विज्ञापन

नए भवन के प्रत्येक ब्लॉक में फायर सेफ्टी उपकरण लगाए गए हैं। धूम्रपान करने वालों को भी यहां पर अलर्ट करने की व्यवस्था की गई है लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी के चलते ये उपकरण खिलौना साबित हो रहे हैं। अगर किसी समय आगजनी की घटना हो जाती है तो उस पर काबू पाने के लिए अस्पताल प्रशासन के पास कोई व्यवस्था नहीं है।
बिना देखभाल के टूटने लगे उपकरण : अस्पताल के नए भवन का निर्माण पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से करवाया गया था। भवन निर्माण के साथ लगाए गए फायर सेफ्टी उपकरण अब बिना देखभाल के टूटने लगे हैं।
विज्ञापन

भवन के बाहर व अंदर लगाए गए उपकरण के साथ लगाई गई प्लास्टिक की पाइप टूट चुकी है। अगर उनको अब चालू किया जाता है तो बहुत से उपकरणों को नए सिरे से लगवाना पड़ेगा। अस्पताल में फायर सेफ्टी के लिए सिलेंडर लगाए गए हैं।

कुरुक्षेत्र। जिला अस्पताल में टूटे पड़े फायर सेफ्टी उपकरण। संवाद

कुरुक्षेत्र। जिला अस्पताल में टूटे पड़े फायर सेफ्टी उपकरण। संवाद

कुरुक्षेत्र। जिला अस्पताल में टूटे पड़े फायर सेफ्टी उपकरण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें