फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय स्वदेशी अभियान को दे रहा बढ़ावा

Sat, 22 Nov 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने 10वें अंतरराष्ट्रीय गीता सम्मेलन के लिए स्वदेशी वेबसाइट डॉट इन प्रयोग करते हुए तकनीकी क्षेत्र में स्थानीय स्टार्टअप को बढ़ावा देने का उदाहरण प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन

सम्मेलन निदेशक प्रो. तेजेंद्र शर्मा ने बताया कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय गीता सम्मेलन के लिए विशेष रूप से स्वदेशी डॉट इन प्लेटफॉर्म का चयन किया गया है। इसका उद्देश्य देश की तकनीकी क्षमता और स्वदेशी नवाचारों को मंच देना और विश्वविद्यालय के कार्यक्रमों को भारतीय टेक मंचों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुलपति सोमनाथ सचदेवा के नेतृत्व में लगातार ऐसे कदम उठा रहा है, जो स्थानीय कौशल, स्टार्टअप और तकनीकी स्वावलंबन को बढ़ावा दें।
हरियाणा पवेलियन में स्वदेशी उत्पादों की लगेगी स्टॉल
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने इससे पहले रत्नावली महोत्सव में भी स्वदेशी उत्पादों की स्टाॅल का सफल आयोजन किया था। जहां प्रदेशभर के पारंपरिक हस्तशिल्प, बुटिक उत्पाद, स्थानीय आर्टवर्क और छात्रों के इनोवेशन को विशेष स्थान मिला। अब इसी स्वदेशी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा पवेलियन में भी स्वदेशी उत्पादों और स्थानीय नवाचारों की प्रदर्शनी को प्रमुखता दी जाएगी। यहां आगंतुकों को हरियाणा के नवोदित उद्यमियों, युवा स्टार्टअप्स और हस्तशिल्पियों के काम की झलक एक ही छत के नीचे देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

स्वदेशी के प्रति विश्वास को बनाएगी सुदृढ़
कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने बताया कि स्वदेशी को अपनाना ही आत्मनिर्भर भारत की पहली सीढ़ी है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय इसी दिशा में निरंतर कार्यरत है जिसके तहत तकनीक में भी स्वदेशी वेबसाइट का प्रयोग किया जा रहा है। हरियाणा पवेलियन में भी स्टार्टअप और नवाचार की विशेष प्रदर्शनी स्थानीय उद्यमों को पहचान और एक बड़ा मंच प्रदान करने के साथ युवाओं में स्वदेशी के प्रति विश्वास को सुदृढ़ बनाएगी।

कुरुक्षेत्र। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें