फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने जारी की स्टाइपेंड स्कीम, जरूरतमंद विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुवि द्रोणाचार्य द्वार।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 के लिए यूनिवर्सिटी स्टाइपेंड योजना को लागू करने की अधिसूचना जारी की है। इस योजना के तहत जरूरतमंद और योग्य विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी ताकि वे अपनी पढ़ाई बिना परेशानी के जारी रख सकें।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) छात्रों को नौ हजार प्रति वर्ष और अन्य योग्य छात्रों को पांच हजार प्रति वर्ष का स्टाइपेंड दिया जाएगा। विवि के लोकसंपर्क विभाग के निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया ने बताया कि सभी विभागाध्यक्षों और संस्थानों के निदेशकों को निर्देश दिया है कि वे अधिकतम पांच पात्र और जरूरतमंद छात्रों के आवेदन की जांच करके उन्हें आगे बढ़ाएं। आवेदन आईयूएमएस पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को अपनी लॉगिन आईडी का उपयोग करके ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। विद्यार्थी 30 नवंबर रात 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर आवेदन करें, ताकि उनका नाम चयन प्रक्रिया में शामिल हो सके। आईटी सेल को भी निर्देश दिए गए हैं कि इस अधिसूचना को विश्वविद्यालय वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाए और व्यापक स्तर पर छात्रों तक जानकारी पहुंचाई जाए। यह स्टाइपेंड योजना विश्वविद्यालय की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने की महत्वपूर्ण पहल है। इससे प्रतिभाशाली और जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी और वे अपनी पढ़ाई पर पूर्ण ध्यान दे सकेंगे।

कुरुक्षेत्र। कुवि द्रोणाचार्य द्वार।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें