कुरुक्षेत्र। प्रतियोगिता में तीसरे नंबर पर रहने वाली खिलाड़ी पलक सैनी। संवाद
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय जूनियर कुराश प्रतियोगिता में मिनी खेल स्टेडियम के दो खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। प्रिया व पलक सैनी ने प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किए। स्टेडियम पहुंचने पर दोनों खिलाड़ियाें का स्वागत किया गया। जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार और कोच रामनिवास ने बताया कि यह 12वीं राष्ट्रीय जूनियर कुराश प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में आयोजित की गई। इसमें 14 साल, 15 व 16 साल तथा 17 साल, 18 व 19 साल आयु वर्ग के महिला व पुरुषों के मुकाबले खेले गए। इस प्रतियोगिता में 22 राज्यों से आए खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया। मिनी खेल स्टेडियम पिहोवा से कई खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसमें स्टेडियम की दो महिला खिलाड़ियाें ने दो पदक प्राप्त किए।
बताया कि 36 किलो भार वर्ग में प्रिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रिया को कांस्य पदक दिया गया। वहीं 70 किलो भार वर्ग में पलक सैनी को भी तीसरा स्थान मिला। पलक को भी को कांस्य पदक से नवाजा गया। स्टेडियम पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया साथ ही उनको और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया।