फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में इस बार ऐसे होंगे दाखिले

Mon, 01 Jun 2015 12:45 AM IST
कुरुक्ष्ाेत्र/अमर उजाला ब्यूूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में दाखिलों के लिए कॉमन एडमिशन प्रोसपेक्ट्स तैयार किया गया है। इसके अनुसार पूरी दाखिला प्रक्रिया ऑन लाइन होने के साथ-साथ पेपर लैस होगी।
विज्ञापन


एक जून से कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में पहली बार कॉमन एडमिशन फार्म निकलेगा,यानि केयू के 45 डिपार्टमेंट में होने वाले करीब साढ़े 11 हजार दाखिलों के लिए एक  ही प्रोसपेक्ट्स होगा। हालांकि इससे पहले दाखिलों के लिए दो-दो,तीन-तीन तरह प्रोसपेक्ट्स तैयार किए जाते रहे हैं।

खैर, पुरानी परंपराओं से केयू और उसमें दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को निजात मिलने जा रही है,क्योंकि इस बार ये पूरा एडमिशन प्रोसेस ऑन लाइन हो चुका है।
विज्ञापन



इसके लिए केयू  की वेबसाइट पर एडमिशन के लिए लिंक बनाया है। इस पर जैसे लिंक करेंगे,एडमिशन फार्म केयू में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी के सामने होगा। ऑन लाइन फार्म भरने पर ये अपने आप केयू आईटी ब्रांच के पास चला जाएगा।

फार्म भरने की प्रक्रिया के साथ विद्यार्थी को एक आन लाइन एक रसीद प्राप्त होगी। इस रसीद का प्रिंट लेकर अपने नजदीकी बैंक में केयू के नाम फीस भरी जा सकेगी,क्योंकि जिन एडमिशन से पहले प्रवेश परीक्षा होगी और इसकी फीस बैंक में जमा होगी। गौरतलब है कि केयू के कुल 45 डिपार्टमेंट है। इनमें करीब साढ़े 11 हजार विद्यार्थी दाखिला लेते हैं।

जाहिर है कि इन साढ़े 11 हजार दाखिलों के लिए देश-विदेश अनगिनत विद्यार्थी दाखिला फार्म भरते हैं। हालांकि अब तक ये पूरी लंबी प्रक्रिया के बाद संभव होता था,लेकिन ऑन लाइन दाखिला प्रक्रिया से काफी लाभ होगा।

दूरदराज जिलों और राज्यों में होती थी फार्मो की धांधली
केयू को फार्म-प्रोस्पेक्ट्स इत्यादी के लिए जहां सेल काउंटर लगाने की आवश्यता नहीं पड़ेगी,वहीं केयू में दाखिला प्रक्रिया के लिए दूरदराज क्षेत्रों से आवाजाही से बचा जा सकेगा। विद्यार्थी को बैंक में फीस जमा कराने के बाद सीधा काउंसलिंग में ही आना होगा।

डाक से भेजने होंगे ये दस्तावेज
एडमिशन के समय विद्यार्थियों को बहुत सारे दस्तावेज लगाने होते थे,अब ये प्रमाण पत्र, माइग्रेशन सटिर्फिकेट, एनएसएस, एनसीसी, स्पोर्टस, कल्चर के प्रमाण पत्र की फोटो प्रतियों को ऑन और ऑफ लाइन भेजा जा सकेगा। यानि दाखिला प्रक्रिया के लिए उपयोगी दस्तावेजों को डाक द्वारा भेजा जाएगा।

15 हजार एडिशनल फार्म और प्रोस्पेक्टस बिक्री होते थे
हर साल एडमिशन कमेटी और प्रोस्पेक्ट्स कमेटियां बनानी होती थी और ये कमेटी अप्रैल व मई महीने में प्रोस्पेक्टस बनाने में लगी रहती थी। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी प्रेस के प्रबंधक एमके मौद्गिल के मुताबिक पिछले वर्ष तक एडिशनल फार्म समेत करीब 15 हजार से अधिक प्रोस्पेक्ट्स बिक्री होते थे।
बाक्स
दाखिले के लिए चक्कर लगाने से मिलेगी निजात
-----------------------------------
केयू प्रेस के प्रबंधक एमके मौद्गिल के मुताबिक ऑन लाइन दाखिला प्रक्रिया का सबसे बड़ा फायदा दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को दाखिले की जानकारी इत्यादी लेने के लिए केयू के चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे। इसके लिए बच्चों को दूर क्षेत्रों से आवाजाही की परेशानी और खर्च से मुक्ति मिलेगी।

कई बुक विक्रेता करते रहे हैं केयू फार्मों की धांधलेबाजी
केयू के एक अधिकारी के मुताबिक ऐसी कई सूचनाएं पिछले वर्षो में मिलती रही हैं कि दूर क्षेत्रों के कई बुक विक्रेता केयू के दाखिला फार्मो के नाम पर विद्यार्थियों से मोटी वसूली करते थे।  इस अधिकारी के मुताबिक आन लाइन दाखिला प्रक्रिया से ऐसे बुक विक्रेताओं द्वारा केयू के फार्म के नाम की जाने वाली धांधली की गुंजाइश भी नहीं बचेगी।


आन लाइन के बावजूद 70 प्रतिशत ने ऑफ लाइन भरे थे फार्म-ढींगड़ा
केयू यूआईईटी के निदेशक एवं आईटी सैल के निदेशक प्रोफेसर सुनील ढींगड़ा के मुताबिक पिछले वर्ष से ऑन लाइन और आफ लाइन दाखिले हुए थे,लेकिन ऑफ लाइन का विकल्प होने के कारण अधिकांश ने 70 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों ने आन लाइन से फार्म भरने में गुरेज की,लेकिन इस बार आफ लाइन को बंद कर पूर्ण रुप से आन लाइन दाखिला प्रक्रिया को रखा गया है।
विज्ञापन


इसकी पूरी जिम्मेदारी केयू के आईटी सैल के कंधों पर होगी। दाखिलों के लिए केयू की वैबसाइट पर 1 जून को सुबह 9 बजे इसे लिंक किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें