फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार किसके लिए 700 करोड़ मांगे हैं इस विधायक ने

Sun, 31 May 2015 01:13 AM IST
कुुुरुक्ष्ाेत्र/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि शहर तथा गांवों के विकास के लिए राज्य सरकार से 700 करोड़ रुपये के बजट की मांग की जाएगी।
विज्ञापन


इसके लिए हलका के तमाम लोगों को विकास कार्यों के लिए अपनी मांगों को मनवाने के लिए चार जून को अनाज मंडी में सायं पांच बजे होने वाली थानेसर विकास रैली में पहुंचना होगा। विधायकसुधा शनिवार को गांव चंद्रभानपुर, सलारपुर, ईशाकपुर, शादीपुर, कुंवारखेड़ी, तिगरी, बीड़ अमीन, आलमपुर, कैंथला तथा बारवा आदि गांवों का तूफानी दौरा करने के दौरान आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।

विधायक सुभाष सुधा ने गांव चंद्रभानपुर में विकास कार्यों के लिए दस लाख, हरिजन चौपाल तथा मंदिर रविदास हाल के लिए ग्रांट देते हुए कहा कि गांव के लोगों को चार जून की जनसभा में अधिक से अधिक संखया में पहुंचना होगा।
विज्ञापन


गांव ईशाकपुर में चौपालों, श्मशान घाट और गलियों आदि के विकास कार्यों के लिए 22 लाख, गांव फतुहपुर में सफाई कर्मचारी, बिजली के खंभे तथा पानी की निकासी के लिए नाला आदि कार्यों के लिए तीन लाख, गांव सलारपुर में विकास के लिए आठ लाख रुपये देने के साथ अन्य गांवों में विकास कार्यों के लिए लाखों रुपये अनुदान राशि देने की घोषणा की है।

उनका कहना था कि हलका के विकास के लिए कभी भी धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। पिछले दस सालों में हलका के साथ विकास कार्यों के लिए भेदभाव बरता गया है। अब पांच सालों में पिछले कई सालों की कसर निकाल दी जाएंगी। प्रदेश के सीएम मनोहर लाल हलका के विकास पर पूरा ध्यान दे रहे हैं।

विधायक के अनुसार चार जून को सीएम मनोहर लाल हलका के विकास कार्यों को एक नया रूप देने के लिए स्वयं पहली बार हलका की जनसभा को संबोधित करने के लिए आ रहे हैं। इसलिए इस जनसभा में अधिक से अधिक से संख्या में पहुंचना होगा।
विज्ञापन


भाजपा नेता धर्मबीर मिर्जापुर तथा गुरदयाल सनेहड़ी ने भी जनसभाओं को संबोधित करते हुए ग्रामीणों को चार जून की रैली के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें