फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल स्तरीय कानूनी साक्षरता प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र की टीमों ने लहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अंबाला में मंडल स्तरीय कानूनी साक्षरता प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में कुरुक्षेत्र की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 पुरस्कारों में से 13 पुरस्कार जीतकर अपना परचम लहराया है। इस उपलब्धि के लिए सीजेएम दुष्यंत चौधरी ने सभी टीमों को बधाई दी है और राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।
जिला छात्र कानूनी साक्षरता कुरुक्षेत्र के संयोजक शीशपाल जांगड़ा ने कहा कि सीजेएम दुष्यंत चौधरी के मार्गदर्शन में इन प्रतियोगिताओं में कुरुक्षेत्र के छात्रों ने अपना परचम लहराया है। अंबाला मंडल के अंतर्गत कानूनी साक्षरता प्रतियोगिताओं का आयोजन 29 नवंबर को राजकीय स्कूल बलदेव नगर अंबाला में किया गया। इन प्रतियोगिताओं में अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर व पंचकूला जिला की टीमों ने भाग लिया है। इन प्रतियोगिताओं में 10 विधाओं, जिनमें निबंध लेखन, स्लोगन, पेंटिंग, भाषण, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, कविता पाठ, पावर प्रेजेंटेशन, डॉक्यूमेंट्री फिल्म और स्किट शामिल हैं, में प्रतिभागियों ने शिरकत की।
विज्ञापन

इन प्रतियोगिताओं में जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों ने भाग लिया है। जिला कुरुक्षेत्र की राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय इस्माईलाबाद की टीम ने स्किट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, राजकीय स्कूल लोहारा की टीम ने द्वितीय स्थान, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय इस्माईलाबाद की टीम ने तृतीय स्थान, कविता पाठ में राजकीय स्कूल लाडवा की टीम ने तृतीय स्थान, पावर प्वाइंट प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय कुरुक्षेत्र की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
उन्होंने कहा कि डाक्यूमेंट्री फिल्म में राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय थाना की टीम ने प्रथम स्थान व राजकीय स्कूल पिहोवा की टीम ने तृतीय स्थान, निबंध लेखन प्रतियोगिता में राजकीय स्कूल त्योड़ा की टीम ने द्वितीय स्थान, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय थाना की टीम ने द्वितीय स्थान व राजकीय स्कूल बलाही की टीम ने तृतीय स्थान, भाषण प्रतियोगिता में राजकीय स्कूल मुर्तजापुर की टीम ने प्रथम स्थान व राजकीय स्कूल देवीदास पुरा की टीम ने द्वितीय स्थान, वाद-विवाद प्रतियोगिता में राजकीय स्कूल मुर्तजापुर की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इस प्रकार 30 पुरस्कारों में से 13 पुरस्कार कुरुक्षेत्र की टीमों ने जीते है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन टीमों ने मंडल स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया है, वे सभी टीमें राज्य स्तर पर 9 व 10 दिसंबर को करनाल में होने वाली प्रतियोगिताओं में शिरकत करेंगी। इन टीमों का कुरुक्षेत्र पहुंचने पर डीईओ अरुण आश्री, खंड शिक्षा अधिकारी संतोष शर्मा ने स्वागत किया और सभी टीमों को बधाई देते हुए राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भी अच्छा प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें