फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र की टीम ने राज्य स्तरीय पेसापालो प्रतियोगिता में रचा इतिहास

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विजेता ​खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते प्रधान डॉ. संजय शर्मा  सहित कोच। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राज्य स्तरीय पेसापालो प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का मान बढ़ाया है। टीम ने जूनियर वर्ग में पहला स्थान और सब-जूनियर वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को लेकर जिलावासियों में खुशी का माहौल है। ये तीन दिवसीय प्रतियोगिता मुलाना में आयोजित की गई थी, जिसमें प्रदेशभर की प्रमुख टीमों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कुरुक्षेत्र की जूनियर टीम ने फाइनल मुकाबले में अंबाला की टीम को मात देते हुए ट्राॅफी अपने नाम की। दीप पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल टाटका के खिलाड़ी कनिष्का कप्तान, खिलाड़ी विशू व माही ने निर्णायक क्षणों में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए जीत सुनिश्चित की।
विज्ञापन

सब-जूनियर वर्ग में टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल तक का सफर तय किया। हालांकि कड़े मुकाबले में टीम ने अंबाला से थोड़ा पीछे रहते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। कोच कुलदीप ने खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिबद्धता की सराहना की और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। पेसापालो खेल एसोसिएशन कुरुक्षेत्र के प्रधान डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी। खिलाड़ियों की ये उपलब्धि कुरुक्षेत्र के खेल विकास और भविष्य की नई संभावनाओं को दर्शाती है। इस मौके पर पेसापालो प्रदेश सचिव ललित कुमार, जिला सचिव कुलदीप सैनी, टेक्निकल सलाहकार कुलदीप गुज्जर, कोच सरिता, विकास सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।


फिनलैंड का राष्ट्रीय खेल है पेसापालो
पेसापालो फिनलैंड का राष्ट्रीय खेल है, जिसे फिनिश बेसबॉल भी कहा जाता है। इस खेल में पिचर (गेंद फेंकने वाला खिलाड़ी) गेंद को ऊपर की ओर उछालता है। बल्लेबाज को गेंद को हिट करना होता है। खिलाड़ी बेस तक पहुंचने के लिए जिग-जैग पैटर्न में दौड़ते हैं। पेसापालो तेज गति और रणनीति पर आधारित खेल है, जिसमें फुर्ती और निर्णय लेने की क्षमता महत्वपूर्ण होती है। यह फिनलैंड, जर्मनी, स्वीडन और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में खेला जाता है। फिनलैंड में इसका वर्ल्ड कप भी आयोजित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें