फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: फसल अवशेष जलाने पर सख्ती, 48 किसानों पर मामले दर्ज, पांच गिरफ्तार , चार कृषि अधिकारी भी सस्पेंड

Tue, 22 Oct 2024 09:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

15 और अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस थमाए गए हैं। भाकियू किसानों पर कार्रवाई के विरोध में उतरी है। किसान बोले कि ये तुगलकी फरमान है। संसाधन के अभाव में अवशेष जलाना मजबूरी है। 
विज्ञापन
किसानों द्वारा खेतों में धान अवशेषों में लगाई गई आग से उठता धुआं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में फसल अवशेष जलाने पर अंकुश लगाने को लेकर अब प्रशासन ने सख्ती और भी कड़ी कर दी है। पुलिस ने 48 किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया है तो पांच किसान गिरफ्तार भी किए गए हैं। वहीं कृषि विभाग के चार अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है तो 15 को कारण बताओ नोटिस थमा दिया गया है। 

विज्ञापन


उधर इसी कार्रवाई के बीच ही मंगलवार को भी इस्माईलाबाद क्षेत्र में दो जगहों पर फसल अवशेष जलाने की सूचना प्रशासन के पास पहुंची, जिनमें से एक जगह चिन्हित कर ली गई तो संबंधित किसान के खिलाफ मामला भी दर्ज करवा दिया गया। उधर प्रशासन के साथ-साथ पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी गांव-गांव जाकर किसानों को फसल अवशेष न जलाने को लेकर जागरूक भी कर रहे हैं।

उधर, शहीद भगत सिंह किसान यूनियन ने फसल अवशेष जलाने वाले आदेश को तुगलकी फरमान बताते हुए लघु सचिवालय पर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन नगराधीश डॉ. रमन गुप्ता को सौंपकर आदेश वापस लेने की मांग रखी। ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने सरकार को फसल अवशेष के निपटान के लिए संसाधन उपलब्ध करने की गुहार भी लगाई।
विज्ञापन


वहीं कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने फसल अवशेष जलाने के 59 मामले चिन्हित करके कार्रवाई करने के लिए पुलिस को शिकायत दी थी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 48 किसानों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किए हैं। इसमें थाना झांसा में दर्ज पांच मामलों में पांच किसानों की गिरफ्तार हो चुकी है। पुलिस अन्य जगह भी किसानों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही मामले में नामजद किसानों की गिरफ्तार कर ली जाएगी।

यूनियन के जिलाध्यक्ष संजू नंबरदार ने बताया कि सरकार विभागीय कार्रवाई का डर दिखाकर फसल अवशेष जलाने वाले किसानों को धमका रही है। सरकार फसल अवशेष जलाने वाले किसान को एमएसपी न देने, पोर्टल पर रेड एंट्री, मामला दर्ज करने और सब्सिडी न देने को लेकर डरा रही है, मगर सरकार अवशेषों के निपटान के लिए संसाधन उपलब्ध नहीं करा रही है। इसलिए मजबूरीवश किसान अवशेषों को आग के हवाले कर रहे हैं। आरोप लगाया कि प्रदूषण को लेकर सरकार सख्त है तो फैक्ट्रियों से निकलने वाले प्रदूषण पर कार्रवाई करें। सरकार की नीति और नीयत पूंजीपतियों के पक्ष में है।

देर रात तक चली कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि फसल अवशेष जलाने वाले किसानों पर मामले दर्ज किए जा रहे हैं। देर रात तक चली कार्रवाई के बाद कुल 47 किसानों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए। इसमें पांच किसानों की गिरफ्तारी हुई है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

इन थाने में हुए मामले दर्ज
थाना     मामले दर्ज

  • बाबैन         08
  • सदर थानेसर    08
  • केयूके         07
  • कृष्णा गेट    01
  • सदर पिहोवा    04
  • झांसा        05
  • लाडवा        10
  • इस्माईलाबाद    05



ये कृषि अधिकारी किए गए सस्पेंड
फसल अवशेषों में लगाई जा रही आज की घटनाओं पर अंकुश लगाने में कुछ लापरवाही के चलते  विभाग के 24 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है, जिनमें चार अधिकारी कुरुक्षेत्र जिला के भी हैं।  

इनमें लाडवा के बीएओ अमित कंबोज, थानेसर के विनोद कुमार, शाहाबाद के ओमप्रकाश व पिपली के एडीओ प्रताप सिंह शामिल है। इस कार्रवाई से विभाग के अधिकारियों का कर्मचारियों में खलबली मच गई है। 

सख्ती जारी रखी जाएगी : उपनिदेशक
कृषि उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद का कहना है कि फसल अवशेष नहीं जलने दिए जाएंगे। किसानों को जागरूक करने के साथ-साथ सख्ती भी जारी रखी जाएगी। पिछले चार दिनों से कोई मामला नहीं आ रहा था लेकिन मंगलवार को एक जगह चिन्हित की गई है और इसमें भी संबंधित किसान पर मामला दर्ज करवा दिया गया है। यहीं नहीं अधिकारियों पर भी सख्ती जारी रखी जाएगी। चार सस्पेंड किए जा चुके हैं तो 15 को नोटिस दिए हुए हैं। जवाब सही नही मिला तो उन पर भी कार्रवाई होगी।

फसल अवशेष जलाने के मामले में कुरुक्षेत्र के चार कृषि अधिकारी सस्पेंड  
फसल अवशेषों में लगाई जा रही आज की घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर प्रदेश सरकार ने सखति बढ़ा दी है। किसानों पर ही नहीं कृषि अधिकारियों पर भी कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विभाग के 24 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है जिम चार अधिकारी कुरुक्षेत्र जिला के भी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें