फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र एसपीओ की मौत: अपनी ही बंदूक से गोली लगने से हुआ दुखद हादसा, जेल परिसर में हड़कंप मचा

Thu, 14 Aug 2025 11:32 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

घटना से जेल परिसर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जयभगवान को एलएनजेपी नागरिक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस विभाग में तैनात एक एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) ने अपनी ही बंदूक से खुद को गोली मार कर जीवन लीला को समाप्त कर लिया। वह वीरवार सुबह 10 बजे कुछ बंदियों काे अदालत में पेश कर ने लिए जेल पहुंचे थे। इसी दौरान एसपीओ ने बैंच पर बैठे हुए अपनी गर्दन हाथ में पकड़ी बंदूक पर रख दी और गोली चला दी। गोली गर्दन से होते हुए खोपड़ी को पार कर गई, जिससे जेल परिसर में हड़कप मच गया।

विज्ञापन


मृतक की पहचान कैथल जिला के गांव सौंगल के रहने वाले करीब 50 वर्षीय जयभगवान के रूप में हुई है। घटना के समय उनके अन्य साथी पुलिसकर्मी बंदियों को बैरक से निकाल कर वैन में बैठा रहे थे। वहीं जयभगवान वैन के साइड में उनकी सुरक्षा में बंदूक की नली पर गर्दन रखे बैंच पर बैठे थे। उसी दौरान अचानक उनकी बंदूक से गोली चल गई और उनकी गर्दन को पार करते हुए सीधा खोपड़ी पार कर गई। किसी को कुछ समझ में आता तब तक जयभगवान बैंच से नीचे गिर गए। आनन-फानन में उन्हें लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल में ले जा गया। जहां चिकित्सकों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भेज दिया।

सुसाइड नोट में पत्नी को बताया निर्दोष : विनय

शहर थाना प्रभारी पीएसआई विनय कुमार ने बताया कि पुलिस को जांच में जयभगवान के बैग से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें जयभगवान ने अपने ससुराल पक्ष पर परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं पत्नी को इसमें निर्दोष बताया। मृतक जय भगवान के छोटे भाई सुनील की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस सेवा से पहले एचआईएसएफ में थे तैनात

मृतक एसपीओ जयभगवान हरियाणा औद्योगिकी सुरक्षा बल से हटाए गए कर्मियों में शामिल थे। साल 2017 में जयभगवान पुलिस में बतौर एसपीओ भर्ती हुए थे। फिलहाल वह पुलिस लाइन में रिजर्व कर्मी की रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। जयभगवान अपनी पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए। उनके बड़ा बेटा 10 वीं और छोटा आठवीं कक्षा में पढ़ता है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें