फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भाकियू ने निकाला ट्रैक्टर रोष मार्च

विज्ञापन
ट्रैक्टर मार्च निकालते किसान 
विज्ञापन
करनाल। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू के किसानों ने बुधवार को सुबह 11 बजे सेक्टर-12 जाट भवन से लेकर लघु सचिवालय तक लंबित पड़ी मांगों के लिए ट्रैक्टर रोष मार्च निकाला। सभी किसान जाट भवन के पास इकट्ठा हुए और अपने ट्रैक्टरों पर सवार होकर नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय के बाहर पहुंचे।
विज्ञापन

लघु सचिवालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका। राष्ट्रपति के नाम 11 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। किसान नेता रमन मान ने बताया कि कृषि में कॉर्पोरेट दखल खत्म हो और किसानों को उनके अधिकार मिले। अमेरिका से एफटीए का विरोध किया जाए। अमेरिका का भारत पर थोपा जा रहा टैरिफ भारत की संप्रभुता पर हमला है। उन्होंने बताया कि मंडियों और बाजारों को पीपीपी के तहत आधुनिकीकरण की योजना किसानों को कॉर्पोरेट कंपनियों का बंधक बना देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें