लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। रविवार को जिला पुलिस ने गुजरात बॉर्डर पुलिस फोर्स के साथ मिलकर फ्लैग मार्च निकाला।
एसएसपी वाई पूर्ण कुमार के दिशा-निर्देश पर कुरुक्षेत्र और आसपास के गांवों में फ्लैग मार्च करते पुलिस जवानों ने दिनभर धूप में पसीना बहाया।
सुरक्षा शाखा निरीक्षक निर्मल सिंह ने बताया कि जिला पुलिस ने गुजरात बार्डर पुलिस फोर्स के साथमिलकर फ्लैग मार्च किया। मार्च शहर थानेसर से शुरू होकर सेक्टर-13 अग्रसेन स्कूल, मोहन नगर चौक, मोहन नगर, गांधी नगर, रविदास नगर, कीर्ति नगर, झांसा चौक, बिशनगढ़, बाहरी मोहल्ला, शास्त्री मार्किट, रेलवे रोड, पुरानी अनाज मंडी, सलारपुर रोड, नई अनाजमंडी, आलमपुर, खेडी ब्राह्मणान और पलवल से होता हुआ सेक्टर-सात पहुंचा।
उपपुलिस अधीक्षक सतीश गौतम, उपपुलिस अधीक्षक निर्मल सिंह, प्रबंधक थाना केयूके निरीक्षक योगेश कुमार, प्रबंधक थाना शहर थानेसर निरीक्षक हरभजन सिंह, सभी चौकी इंचार्जों ने मार्च में हिस्सा लिया।
उपपुलिस अधीक्षक सतीश गौतम ने शहर कुरुक्षेत्र व उपपुलिस अधीक्षक निर्मल सिंह ने प्रबंधक थाना केयूके व चौकी ईचार्ज थर्ड गेट के साथ गांव खेडी, अमीन, किरमिच, हथीरा, बारवा, बारना, मिर्जापुर, ज्योतिसर, बगथला, नरकातारी होते हुए थर्ड गेट तक फ्लैग मार्च किया।