फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान करे सरकार : मेवा सिंह

विज्ञापन
बाबैन। अनाज मंडी में धान खरीद व्यवस्था का जायजा लेते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेवा सिंह। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाबैन। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेवा सिंह ने सोमवार को अनाज मंडी का दौरा कर धान खरीद व्यवस्था का जायजा लिया और किसानों और व्यापारियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान किसानों और आढ़तियों ने धान खरीद, उठान, ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर वेरिफिकेशन सहित विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया।
मेवा सिंह ने कहा कि धान की फसल को लेकर किसान असमंजस की स्थिति में हैं। किसानों ने अपनी फसल का ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर पंजीकरण करवाया हुआ है, लेकिन वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी न होने के कारण उन्हें मंडी में फसल बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से किसानों की इस समस्या का जल्द समाधान करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेवा सिंह ने भाजपा सरकार पर किसानों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस किसानों से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रही है और आगे भी किसानों की समस्याओं को सरकार के समक्ष मजबूती से रखती रहेगी। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य, समय पर खरीद और भुगतान और मंडियों में बेहतर सुविधाएं मिलना जरूरी है। इस अवसर पर मंडी एसोसिएशन के चेयरमैन लाभ सिंह घिसरपड़ी, कांग्रेस ब्लॉक प्रधान जयपाल पांचाल, नीरज मित्तल सहित अनेक व्यापारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें