भगवान परशुराम कालेज में श्री कृष्ण मार्शल आर्ट्स संस्थान की ओर से आयोजित दो दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण वर्कशाप मंगलवार को संपन्न हो गई।
प्रिंसिपल डॉ. योगेश्वर जोशी ने कहा कि लड़कियों के लिए आत्मरक्षा का गुर सीखना बहुत जरूरी है। प्रशिक्षण शिविर में विरोधियों के हाथ पकड़ने, बाल पकड़ने, गला दबाने और सामने व पीछे से शरीर जकड़ने की स्थिति में बचाव के गुर सिखाए गए।
शिविर में 50 से अधिक छात्राओं ने आत्मरक्षा के गुर सीखे। इस अवसर पर डॉ. शीशपाल शर्मा, डॉ. मनोहर लाल, डॉ. सुभाष शर्मा, डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. माला राम, प्रो. सुरेश कुमार, प्रो. अनिल कौशिक, प्रो. कर्मजीत सिंधु, डॉ. नंद किशोर, डॉ. रणवीर सिंह, डॉ. सतीश शर्मा, डॉ. सरिता राय, डॉ. प्रवीण शर्मा, डॉ. शक्ति भारद्वाज, डॉ. सुपर्णा शर्मा, डॉ. नीरज शर्मा, डॉ. संजय शर्मा, प्रो. ऋीचा शर्मा, प्रो. पूजा, प्रो. पूनम वधवा, प्रो. गौरव, प्रो. सुमित, प्रो. वरुण और प्रो. पारूल मौजूद रहे।