फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: लाडवा-रादौर मार्ग पर फैक्टरी में लगी आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका

Sat, 05 Aug 2023 10:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, लाडवा, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

सूचना मिलने पर फैक्टरी मालिक पहुंचे तो बड़ी संख्या में राहगीर व आसपास के लोग भी जमा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ-साथ फायर ब्रिगेड केंद्र पर भी सूचना दी गई।
विज्ञापन
फैक्टरी में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के लाडवा में रादौर रोड पर गांव बड़शामी के समीप ग्लोब पैनल इंडस्ट्रीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। लाडवा के साथ-साथ कुरुक्षेत्र से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलानी पड़ीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

विज्ञापन


आग लगने के पीछे शाॅर्ट सर्किट माना जा रहा है, लेकिन सही कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। आग से करोड़ों का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दोपहर बाद उक्त प्लाईवुड फैक्टरी में धुआं उठता दिखाई देने लगा और कुछ देर बाद ही आग की लपटें भी निकलने लगीं।

सूचना मिलने पर फैक्टरी मालिक पहुंचे तो बड़ी संख्या में राहगीर व आसपास के लोग भी जमा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ-साथ फायर ब्रिगेड केंद्र पर भी सूचना दी गई। लाडवा केंद्र से गाड़ियां पहुंचीं लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका और कुरुक्षेत्र से भी गाड़ियां बुलानी पड़ीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक फैक्टरी में रखा केमिकल, लकड़ी, प्लाई, इंपोर्टेड प्लाई व कच्चा माल आग की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन


फैक्टरी मैनेजर ने बताया कि फैक्टरी में आग लगने से करोड़ों रुपए का नुकसान हो गया है। फैक्टरी में रखी लकड़ी, केमिकल, प्लाई, इंपोर्टेड प्लाई तथा ब्रायलर जलकर राख हो गए। उन्होंने बताया कि दोपहर बाद जब फैक्टरी में आग लगी तो फैक्टरी मालिक मौके पर नहीं थे और अपने निजी काम से बाहर गए हुए थे। उन्होंने बताया कि नुकसान का सही आकलन आग बुझाने के बाद ही किया जा सकता है।

उधर, थाना प्रभारी प्रेमचंद बताया कि दमकल कर्मचारियों की सहायता से उन्होंने आग पर काबू करने का प्रयास किया। आग पर काबू न होता देख उन्होंने कुरुक्षेत्र फायर ब्रिगेड में फोन कर दूसरी गाड़ी को मौके पर बुलाया, जिसके बाद आग काबू की जा सकी। आग कैसे लगी अभी यह जांच का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें