फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में क्राफ्ट मेला अपने स्तर पर सजाने की तैयारी में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पवित्र ब्रह्मसरोवर। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पवित्र ब्रह्मसरोवर तट पर इस बार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 5 से 25 दिसंबर तक मनाया जाएगा जिसमें सजने वाला क्राफ्ट मेला अलग स्वरूप में दिखाई देगा। पहले की अपेक्षा और बेहतर शिल्पकार होंगे जिनके साथ-साथ पर्यटकों को विशेष शिल्पकला से भी रूबरू होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

भविष्य में यह मेला कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड अपने स्तर पर ही सजाएगा और इसकी पहल इस बार ही की जा रही है। हालांकि अभी पहले की तरह एनजेडसीसी व सरस की ओर से सहयोग रहेगा लेकिन मेला अपने स्तर पर सजाने के लिए केडीबी ने अभी से ही प्रयास शुरू कर दिए हैं। यही कारण है कि इस बार करीब 11 माह पहले जनवरी-फरवरी में ही शिल्पकारों को स्टॉलें अलॉट करने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा रही है। शिल्पकारों से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे और साइट पर पूरा ब्योरा दिए जाने का खाका भी तैयार किया जा रहा है। पिछले वर्ष 15 नवंबर से 5 दिसंबर तक चले गीता महोत्सव में सरस की ओर से 60 शिल्पकारों को यहां बुलाया गया था और एनजेडसीसी के माध्यम से 200 शिल्पकार पहुंचे थे।
यूनियनों से लेकर मेलों में भी किया जाएगा संपर्क
केडीबी गीता महोत्सव में पहले की अपेक्षा और बेहतर शिल्पकारों को आमंत्रित करने के लिए देशभर में पहुंचेगा। शिल्पकारों की यूनियन से संपर्क के साथ-साथ सूरजकुंड और अन्य मेलों में भी पहुंचकर खास शिल्पकारों को आमंत्रित किया जाएगा। यही नहीं नेशनल अवार्डी शिल्पकारों से मोबाइल के जरिये भी सीधे संपर्क किया जाएगा। सोशल मीडिया के जरिये भी प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
विज्ञापन

इस बार कला की महत्ता के अनुसार अलॉट होंगी स्टाॅलें : उपेंद्र
केडीबी मानद सचिव उपेंद्र सिंघल का कहना है कि इस बार कला की महत्ता के अनुसार ही स्टाॅलें अलॉट की जाएंगी। बोर्ड का प्रयास है कि वह अपने स्तर पर ही सीधा संपर्क कर प्रख्यात शिल्पकारों को बुलाएं। यहां शिल्प मेले में पर्यटकों को हर साल की तरह की शिल्पकला से कुछ अलग भी शिल्प कला मिल सके, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। बोर्ड मेले का आयोजन अपने स्तर पर किए जाने की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें