फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा-साली ने जहर खाकर जान दी

Thu, 03 Apr 2014 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
मारकंडा से सटे एक खेत में जीजा-साली ने जहर खाकर जान दे दी। युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि युवक ने अस्पताल में दम तोड़ा।
विज्ञापन


मृतकों की शिनाख्त जिला करनाल के गांव बुढ़नपुर निवासी सुभाष और गढ़ी बीरबल निवासी उसकी साली रजनी के रूप में हुई। सुभाष मजदूरी करता था और उसका एक दो साल का बेटा भी है।

बुधवार सुबह खेतों में काम कर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि एक खेत में युवक-युवती बेहोश पड़े हैं। पुलिस ने पहुंचकर देखा तो युवती की मौत हो चुकी थी, जबकि युवक की सांसें चल रही थीं।
विज्ञापन


युवक को शाहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया, लेकिन थोड़ी देर बाद युवक ने दम तोड़ दिया। घटनास्थल पर मिले मोबाइल से दोनों के परिजनों को सूचना दी गई।

पुलिस के मुताबिक गांव पट्टी शहजादपुर निवासी सतीश ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह खेतों में ट्यूबवेल पर काम कर रहा था।

इसी दौरान गांव की महिलाओं ने बताया कि खेत में एक लड़का-लड़की बेहोश पड़े हैं। मारकंडा पुलिस चौकी को सूचना मिलने के बाद एसएचओ मनोज कुमार की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस के मौके पर पहुंचने तक लड़की की मौत हो चुकी थी, जबकि लड़के की सांसें चल रही थीं। पुलिस ने एंबुलेंस में युवक को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल पर मिले मोबाइल से संपर्क किया तो फोन पर पता चला की दोनों रिश्ते में जीजा-साली थे और मंगलवार दोपहर से घर से गायब थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी कुरुक्षेत्र भेज दिया।

पुलिस को दी अपनी शिकायत में लड़की के पिता दर्शन लाल ने बताया कि रजनी अपनी बहन के घर तीन दिन पहले गई थी। दोनों मंगलवार दोपहर से घर से चले गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें