फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra : चढ़ूनी ने कहा- किसानों ने माहौल बनाया, हुड्डा ने नहीं किया किसी से समझौता...इसलिए हारी कांग्रेस

Mon, 14 Oct 2024 06:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कुरुक्षेत्र

सार

भारतीय किसान यूनियन के चढ़ूनी गुट के अध्यक्ष एवं संयुक्त संघर्ष पार्टी के प्रमुख गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि किसानों ने हरियाणा में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाया था लेकिन पार्टी ने सब कुछ भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर छोड़ दिया और हुड्डा ने किसी से कोई समझौता नहीं किया।
विज्ञापन
बैठक करते किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी। file - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन के चढ़ूनी गुट के अध्यक्ष एवं संयुक्त संघर्ष पार्टी के प्रमुख गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि किसानों ने हरियाणा में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाया था लेकिन पार्टी ने सब कुछ भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर छोड़ दिया और हुड्डा ने किसी से कोई समझौता नहीं किया। विधानसभा चुनाव में यही कांग्रेस की हार का सबसे बड़ा कारण है। 

विज्ञापन


चढ़ूनी ने कहा कि मेरी कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से मांग है कि हुड्डा को नेता प्रतिपक्ष नहीं बनाया जाना चाहिए, क्योंकि वह पिछले 10 साल से अपनी भूमिका सही ढंग से नहीं निभा सके। जबकि किसान यूनियन ने विपक्ष की भूमिका ठीक से निभाई है।

किसानों को नहीं मिला टिकट
एक एजेंसी से बातचीत में चढ़ूनी ने कहा कि हुड्डा ने किसानों को कोई तव्वजो नहीं दी। मुझे ही नहीं, किसी अन्य किसान को भी कहीं से टिकट नहीं दिया। जबकि भाजपा किसानों के विरोध में पहले से ही रही है, ऐसे में किसान कहां जाएं। यही कारण रहा कि मैं, हर्ष छिक्कारा व रमेश दलाल खुद ही चुनावी मैदान में उतरे।
विज्ञापन


चढूनी ने हुड्डा को बुद्धिहीन कहते हुए आरोप लगाए कि हुड्डा ने किसी से समझौता नहीं होने दिया और ऐसी मनमानी के परिणाम सामने हैं। अब कांग्रेस को ऐसे किसी ऐसे व्यक्ति को नेता प्रतिपक्ष के रूप में चुनना चाहिए, जो हमारी लड़ाई लड़ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें