फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एचआईवी की सुरक्षित श्रेणी पाने वाला कुरुक्षेत्र प्रदेश का पहला जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र जिले ने स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह एचआईवी की सुरक्षित श्रेणी प्राप्त करने वाला प्रदेश का पहला जिला बन गया है। यह उपलब्धि स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन और आमजन की जागरूकता का परिणाम है।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त पंकज सेतिया ने बताया कि अब विभाग का लक्ष्य कुरुक्षेत्र को राष्ट्रीय स्तर पर एचआईवी की सुरक्षित प्लस श्रेणी में शामिल करना है। उन्होंने बुधवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक में यह जानकारी दी, जहां एचआईवी की वर्तमान स्थिति, रोकथाम के उपायों और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।
अब तक 10085 नागरिकों की एचआईवी जांच की गई है। यह जांच सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और आईसीटीसी केंद्रों पर हुई। इनमें से 162 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए। सभी पॉजिटिव व्यक्तियों को तुरंत एआरटी (एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी) केंद्र से जोड़ा गया है। उन्हें निशुल्क इलाज और परामर्श निरंतर मिल रहा है। विभाग द्वारा अनुवर्ती कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें