फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: राज्य स्तरीय ताइक्वांडो में कुरुक्षेत्र बना ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जाट धर्मशाला में आयोजित ताईकमांडों प्रतियोगिता में ​भिड़ते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जाट धर्मशाला में हुई राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र के खिलाड़ी छाए रहे। प्रतियोगिता में 20 स्वर्ण पदक लेकर कुरुक्षेत्र ओवरऑल चैंपियन रहा। दूसरे स्थान पर पानीपत और तीसरे स्थान पर करनाल के खिलाड़ी रहे। इस प्रतियोगिता में राज्य से 200 से ज्यादा महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष अशोक सैनी ने बताया कि संघ की ओर से दो दिवसीय दूसरी राज्य स्तरीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता जाट धर्मशाला में आयोजित कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के राज्य भर से 200 से ज्यादा महिला-पुरुष खिलाड़ियों ने अपना जलवा दिखाया। प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र के खिलाड़ी रबजोत कौर, महीप, लवप्रीत कौर, जश्नप्रीत, आरजू, अंकिता, अमनजीत सिंह, जोगप्रीत सिंह, नितिन कुमार व कुलदीप सिंह अन्य ने 20 स्वर्ण, आठ रजत समेत कुल 36 पदकों पर कब्जा जमाया। उन्होंने बताया कि दूसरे स्थान पर पानीपत रहा। पानीपत के खिलाड़ियों ने कुल 18 स्वर्ण पदक जीते। इसके अतिरिक्त तीसरे स्थान पर करनाल के खिलाड़ी रहे। करनाल ने कुल छह स्वर्ण पदक अपने नाम किए। रविवार को प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस मौके पर रूपांसी, सरपंच सतप्रकाश सोनू, धर्मपाल सैनी, दलबीर सिंह, कोच सागर समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें