फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पुरुष वर्ग में कुरुक्षेत्र और महिला वर्ग में फतेहाबाद बना ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। साइकिलिंग प्र​शिक्षक पंजाब सिंह के साथ चैंपियन​शिप का जश्न मनाते कुरुक्षेत्र के  स
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। खेल महाकुंभ के तहत तीन दिवसीय राज्य स्तरीय साइकिलिंग प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में कुरुक्षेत्र ने 47 अंक हासिल कर ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता। फतेहाबाद 39 अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रहा और 19 अंक के साथ करनाल की टीम तीसरे स्थान पर रही। महिला वर्ग में फतेहाबाद (44 अंक) ने ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। कुरुक्षेत्र (41 अंक) ने दूसरा और करनाल (17 अंक) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन समारोह द्रोणाचार्य स्टेडियम में हुआ। इसमें सीएम प्रतिनिधि कैलाश चंद मुख्य अतिथि रहे। जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने इसकी जानकारी दी।
सीएम प्रतिनिधि कैलाश चंद ने खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया और कहा कि सरकार की ओर से दी जा रही छात्रवृत्ति व नकद पुरस्कार जैसी योजनाएं खिलाड़ियों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। उन्होंने कुरुक्षेत्र में शीघ्र ही अंतरराष्ट्रीय स्तर का साइकिलिंग वैलोड्रम बनाए जाने की भी घोषणा की। इस मौके पर साइकिलिंग प्रशिक्षक पंजाब सिंह, मुक्केबाजी प्रशिक्षक जितेंद्र सिंह पंवार, बास्केटबॉल प्रशिक्षक पंकज पराशर व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें