फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्वाचित कुंटिया कार्यकारिणी ने ऑडिटोरियम में ली शपथ

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केयू में कुंटिया की कार्यकारिणी को शपथ दिलाते प्रधानी नीलकंठ शर्मा। - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कुंटिया को दोबारा मान-सम्मान मिलने से गैर शिक्षक कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। प्रशासन ने वीरवार को शपथ ग्रहण समारोह के लिए कुंटिया को जगह भी उपलब्ध कराई और दोपहर 12 से 2 बजे तक शपथ समारोह आयोजित करने की अनुमति भी दी। विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित शपथ समारोह में विशेष रूप से कुंटिया के पूर्व प्रधान डॉ. बाबू राम गुप्ता, पूर्व प्रधान मान सिंह, पूर्व प्रधान वीरेंद्र काजल ने भी शिरकत की। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ के राज्य महासचिव एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी सतीश सेठी ने कुंटिया के नवनिर्वाचित प्रधान नीलकंठ शर्मा को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

इसके बाद प्रधान नीलकंठ शर्मा ने वरिष्ठ उपप्रधान पोली राम, उपप्रधान विष्णुनाथ, महासचिव रविंद्र तोमर, सहसचिव अनिल लोहट, प्रेस सचिव रूपेश खन्ना, कोषाध्यक्ष डॉ. अनिल भुक्कल, कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद कुमार, रमेश चंद्र, राजबीर, सुरेश कुमार, विजय कुमार, सुरेंद्र कुमार, सरोज शर्मा, नरेंद्र सैनी, संदीप सिंह, दीपक कुमार, तरसेम, विक्रम, सतबीर सिंह, अशोक कुमार, देवेंद्र सिंह और सूरजभान को शपथ दिलाई। समारोह में प्रवेश से पूर्व मास्क, सैनिटाइजर के साथ थर्मल स्कैनिंग अनिवार्य की थी। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ के महासचिव सतीश सेठी, जिला प्रधान ओमप्रकाश समेत कुंटिया के कई नेताओं ने कर्मचारियों को संबोधित किया। नवनिर्वाचित प्रधान नीलकंठ शर्मा ने कहा कि तीन साल बाद कुंटिया को विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से मान-सम्मान मिलने से कर्मचारियों में खुशी है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल प्रशासन और कुंटिया के बीच टकराव की स्थिति थी, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ तालमेल बनाकर कर्मचारियों के हितों में कार्य किए जाएंगे। इस मौके पर पूर्व प्रधान सुनील कक्कड़, पूर्व प्रधान रामकुमार गुर्जर, भारत भूषण, रजवंत कौर, संत कुमार, पूर्व महासचिव यशपाल सैनी, जयपाल सैनी, संदीप हुड्डा, महेंद्र सिंह, सतपाल सहित सैकड़ों गैर शिक्षक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें