फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर से सामान चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर से 4300 किलो तांबे की तार व 10 लीटर तेल चोरी करने के मामले में पुलिस ने अन्य दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस चार आरोपी मंगल सिंह वासी चीका, मिट्ठू लाल वासी ढांड (कैथल), कर्मपाल वासी नीमवाला व फैजल वासी सलेमपुर (हरिद्वार) को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। इसके अलावा पुलिस चोरी के सामान को बेचने से मिले साढ़े 11 हजार रुपये भी आरोपियों से बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि 26 फरवरी को एसडीओ सुनील कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि सब स्टेशन थाना में 132केबी के खराब ट्रांसफार्मर को बिजली बोर्ड ने बोली पर बेच दिया था। इस दौरान विभाग को सूचना मिली कि उक्त ट्रांसफार्मर से तांबे की तार व तेल चुराया गया है। जांच से पता चला कि ट्रांसफार्मर से 4300 किलो तांबे की तार व करीब 10 हजार लीटर तेल (ऑयल) चोरी किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच के दौरान आरोपी मंगल सिंह को फूलगढ़ से गिरफ्तार करके पूछताछ की थी। आरोपी ने कबूल किया कि उसने साथी कर्मपाल, मिट्ठू, फैजल व अन्य दो साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उक्त आरोपियों को गिरफ्तार फैजल को रिमांड पर लेकर उसके कब्जे से बेचे गए सामान से मिले साढ़े 11 हजार रुपये बरामद किए थे। पूछताछ में अन्य दो आरोपी संजय कुमार वासीगडी रोड खेड़ा कॉलोनी हमीदा (यमुनानगर) हाल वासी टोरपुर (सहारनपुर) व जोगिंद्र सिंह उर्फ जोगा हाल वासी बारी माजरा (यमुनानगर) को गिरफ्तार करके रिमांड पर ले लिया है। आरोपियों में से मंगल नशीली वस्तु अधिनियम के मामले में पंजाब की अदालत से 10 साल का सजायाफ्ता है। मंगल की मुलाकात जेल में हरिद्वार वासी युवक से हुई थी। उसके माध्यम से उसकी पहचान फैजल से हुई थी। इसके बाद आरोपियों ने मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें