फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 से पहले हो सकता है कुंटिया का आंदोलन: गुर्जर

Thu, 17 Dec 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
केयू गैर शिक्षक कर्मचारी संघ (कुंटिया) ने बुधवार को कर्मचारियों की बैठक बुलाई।  कुंटिया अध्यक्ष रामकुमार गुर्जर ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों पर तुरंत कार्रवाई नहीं की गई तो उन्हें कठोर कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ेगा। आंदोलन के लिए कुंटिया 24 दिसंबर का इंतजार नहीं करेगी व किसी भी समय आंदोलन शुरू किया जा सकता है। इस मौके पर नई एवं पुरानी आर्ट्स फैकल्टी, टूरिज्म, मैनेजमेंट, एकेडमिक स्टाफ कॉलेज, अंग्रेेजी तथा राजनीति विज्ञान सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कुंटिया नेता कृष्ण पांडे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यदि समय रहते प्रशासन उनकी पांच मुख्य मांगों पर निर्णय नहीं लेता तो कुंटिया किसी भी समय कोई नया निर्णय लेने पर मजबूर हो सकती है। सभा को पूर्व महासचिव डा. दीपक शर्मा, नरेंद्र वर्मा, राजकुमार ढींगड़ा, सतीष शर्मा इत्यादि कर्मचारी नेताओं ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें