कुरुक्षेत्र। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कांग्रेस संगठन स्थानीय स्तर पर खड़ा किया जाने लगा है। इसी के चलते युवा पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। जिला युवा प्रधान कुलदीप ढिल्लो हथीरा 900 वोट लेकर निर्वाचित हुए हैं। उनके साथ ही ब्लॉक प्रधान भी घोषित कर दिए गए हैं, जिससे समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इसके बाद उन्हें बधाई देने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। अपनी नियुक्ति पर कुलदीप ढिल्लो ने कहा कि वे पार्टी द्वारा जताए गए भरोसे पर खरा उतरेंगे और संगठन को मजबूत बनाने का काम करेंगे।
उधर विधायक अशोक अरोड़ा ने नव निर्वाचित जिला प्रधान कुलदीप ढिल्लो तथा नव निर्वाचित ब्लॉक प्रधानों को बधाई दी और कहा कि यह सभी पदाधिकारी युवा शक्ति को कांग्रेस पार्टी से जोड़कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे।
अरोड़ा ने कहा कि जो भी युवा कांग्रेस के पदाधिकारी निर्वाचित हुए हैं, वह सभी पार्टी के निष्ठावान सिपाही है और संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार कार्यरत रहते हैं।
हलका थानेसर के प्रधान कुलदीप सैनी (सुंदरपुर), सेक्टर- पांच निवासी नवनीत नरवाल प्रधान युवा कांग्रेस ब्लॉक मिर्जापुर, अंकुश गर्ग युवा कांग्रेस प्रधान ब्लॉक थानेसर , देवेंद्र बागथला युवा कांग्रेस प्रधान ब्लॉक ज्योतिसर, अंकित बिल्लू निवासी गांव कंवारखेड़ी युवा कांग्रेस प्रधान ब्लॉक अमीन ने अपने समर्थकों के साथ विधायक अशोक अरोड़ा से मुलाकात की और कहा कि उनके मार्गदर्शन में पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।
कुलदीप ढिल्लो हथीरा ने बताया कि युवा कांग्रेस के जिला प्रधान के लिए मतदान फरवरी माह में हुआ था, जिसका चुनाव परिणाम घोषित हो गया है। जिसमें वह 900 वोट लेकर युवा कांग्रेस के जिला प्रधान निर्वाचित हुए है। जबकि अन्य सभी ब्लॉक प्रधान सर्वसम्मति से चुने गए है।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस नेता हिमांशु अरोड़ा, हन्नी, कांग्रेस नेता सुभाष पाली, पूर्व नगर पार्षद ओम प्रकाश ओपी, पूर्व सरपंच टेकचंद बारना, विवेक भारद्वाज (डब्बू) व सौरभ गर्ग ने भी युवा कांग्रेस के नव निर्वाचित जिला प्रधान कुलदीप ढिल्लो हथीरा तथा अन्य पदाधिकारियों को बधाई दी।