फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बिजली निगम के खुले दरबार में आई छह शिकायतें, निपटारा एक का भी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। उपभोक्ताओं की समस्या के समाधान के लिए मंगलवार को बिजली निगम के अधिकारियों द्वारा सेक्टर आठ स्थित कार्यालय में खुला दरबार लगाया गया। खुले दरबार में छह उपभोक्ता अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनमें से किसी भी समस्या का मौके पर अधिकारियों द्वारा समाधान नहीं कराया गया।
विज्ञापन

अधिकतर शिकायतें ट्रांसफार्मर के लोड बढ़वाने व केवल बदलवाने संबंधी थी। उपभोक्ताओं की समस्या को सुनने के लिए एसई मदन गोपाल जिंदल व एक्सइएन हिमांशु पंवार के साथ विभाग के सभी एसडीओ मौजूद रहे। मुंडा खेड़ा के बाजीगर डेरे में ट्रांसफार्मर का लोड बढ़वाने व अमीन में खेत के ट्रांसफार्मर की केवल बदलवाने संबंधी शिकायतें पहुंची। अधिकारियों ने उक्त सभी शिकायतों को संबंधित एसडीओ को ट्रांसफर कर दिया। एसई मदन गोपाल जिंदल ने कहा कि जल्द ही सभी शिकायतों का निपटान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें