कुरुक्षेत्र। टीम केयूके स्टार । स्वयं
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के केयू सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल के प्रांगण में रविवार को केयू गैर-शिक्षक कर्मचारियों की पांचवीं टी-20 प्रतियोगिता के तहत केयूके स्पार्टन और केयूके स्टार के बीच मुकाबला खेला गया। रोमांचक मैच में केयूके स्टार ने चार विकेट से जीत दर्ज की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए केयूके स्पार्टन की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाए। टीम की ओर से अंशुल शर्मा ने 39 गेंदों पर 39 रन बनाए। इसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल रहे। वहीं विशाल सैनी ने 27 गेंदों पर 33 रन की पारी खेली जिसमें चार चौके और एक छक्का लगाया। केयूके स्टार की ओर से अजय यादव ने चार ओवर में 27 रन देकर दो विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी केयूके स्टार की शुरुआत खराब रही और पहली ही गेंद पर हेमंत शून्य पर आउट हो गए। इसके बाद टीम ने संभलकर खेलते हुए 18.5 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। अजय यादव ने 22 गेंदों पर 40 रन की शानदार पारी खेली, जबकि अंशुल ने गेंदबाजी में चार ओवर में 15 रन देकर दो विकेट लिए।
वहीं अंडर-14 वर्ग के दूसरे मुकाबले में एलिगेंट क्रिकेट अकादमी, किरमच और कैप करनाल जूनियर के बीच मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए किरमच की टीम 27.2 ओवर में 125 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में कैप करनाल जूनियर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20.1 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाकर सात विकेट से जीत हासिल कर ली।
कुरुक्षेत्र। टीम केयूके स्टार । स्वयं
कुरुक्षेत्र। टीम केयूके स्टार । स्वयं