फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: राष्ट्रीय युवा संसद में केयू ने पहली बार जीती ग्रुप चैंपियनशिप

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता में केयू कीू विजेता टीम को सम्मानित करते हुए कुलपत
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (केयू) ने 17वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता में पहली बार ग्रुप स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया। संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में केयू को देशभर में आठवां स्थान मिला।
विज्ञापन

सात जुलाई को संसद भवन में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने विश्वविद्यालय की टीम को विजेता ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में केयू की 55 सदस्यीय टीम ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने संसदीय कार्यवाही, तर्क और टीम वर्क का शानदार प्रदर्शन किया।
छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. ए आर चौधरी ने बताया कि टीम की तैयारी कई सप्ताह तक चली। एसोसिएट प्रोफेसर नीरज बातिश ने टीम को प्रशिक्षण देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा और कुलसचिव लेफ्टिनेंट प्रो. वीरेंद्र पाल ने टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें