फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थ स्थलों के विकास कार्य की गुणवत्ता पर दें ध्यान : डीसी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केडीबी कार्यालय के सभागार में ज्योतिसर और आसपास के तीर्थ स्थलों पर विकास कार्यों क
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के अधीनस्थ तीर्थ स्थलों पर चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्य तय समय में पूरे किए जाएं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने वीरवार देर शाम केडीबी कार्यालय में एक बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में ज्योतिसर और आसपास के तीर्थ स्थलों पर चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई।
बैठक में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास ब्रह्मसरोवर पर स्ट्रीट फूड हब, पर्यटन विभाग द्वारा ज्योतिसर में किए जा रहे कार्य, महाभारत अनुभव केंद्र के विकास कार्य और दक्ष प्रजापत चौक पर मोबिलिटी प्लांट जैसे विषयों पर चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त, एलिवेटेड कॉरिडोर, विश्वकर्मा चौक पर मोबिलिटी प्लांट और ब्रह्मसरोवर व एलिवेटेड ट्रैक के आसपास के क्षेत्र के सुंदरीकरण पर भी फीडबैक ली गई।
विज्ञापन

उपायुक्त ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री लगातार कुरुक्षेत्र के विकास कार्यों पर चर्चा कर रहे हैं। वे इन कार्यों की फीडबैक भी ले रहे हैं। इसलिए सभी अधिकारी पूरी मेहनत और लगन से विकास कार्यों को पूरा करें। इस अवसर पर केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंगल, एसडीएम अमन कुमार और सीईओ केडीबी पंकज सेतिया सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें