कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की टीम ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी कल्चर फेस्ट में वेस्टर्न ग्रुप सॉन्ग और हिंदी वन एक्ट प्ले में मारी बाजी।
अब ये दोनों टीमें मैसूर में 14 फरवरी से आयोजित होने जा रहे ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी फेस्ट-2016 में भाग लेंगी। नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी कल्चर फेस्ट 14 से 18 जनवरी पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी लुधियाना में हुआ। यह जानकारी विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने दी।
युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया ने बताया कि केयू की ओर से 40 सांस्कृतिक कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। वेस्टर्न ग्रुप सॉन्ग और हिंदी वन एक्ट प्ले ‘अशोक’ का चयन ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी फेस्ट के लिए हुआ है।
इसके अतिरिक्त हरियाणवी लोकनृत्य, ऑन द स्पॉट पेंटिंग एवं पोस्टर, क्लासिकल नृत्य क्लासिकल वोकल सोलो, शास्त्रीय एकल वाद्य और शास्त्रीय एकल गायन प्रतियोगिता में केयू की टीमों ने तृतीय स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि केयू की हरियाणवी आर्केस्ट्रा की टीम साउथ एशिया कल्चरल फेस्ट का आयोजन 25 से 28 फरवरी 2016 को लखनऊ में होने वाले फेस्ट में भी भाग लेगी।