कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय शिक्षण विभागों (यूटीडी) में संचालित विभिन्न स्नातक, इंटीग्रेटेड एवं अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विद्यार्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 मई 2026 से शुरू कर दी गई है।
लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा बीए (जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) चार वर्षीय, बीए-एलएलबी (ऑनर्स) पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम, बीएससी ग्राफिक्स एंड एनीमेशन, बीएससी मल्टीमीडिया, बीएससी प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग टेक्नोलॉजी, बीबीए (ऑनर्स), बीएचएम एंड सीटी, बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स (बीएफए), एमबीए पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रैक्टिस ओरिएंटेड प्रोग्राम, मास्टर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स (एमपीए) तथा एमटेक (एप्लाइड जियोलॉजी) जैसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इंटीग्रेटेड टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम (आईटीईपी) के अंतर्गत बीए-बीएड, बीएससी-बीएड और बीकॉम-बीएड चार वर्षीय पाठ्यक्रमों में भी दाखिले होंगे। इसके अतिरिक्त उद्योग आधारित अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्रामों के तहत बीकॉम (प्रोफेशनल), बीसीए (इंडस्ट्री लिंक्ड), बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (इवेंट मैनेजमेंट), बीएससी डेटा साइंस, बीएससी इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, बीएससी जियोलॉजी प्रोफेशनल, बीएससी इंडस्ट्री बायो-केमिस्ट्री, बीए बिजनेस एंड इकोनॉमिक एनालिटिक्स तथा बीवोक ईएसएस जैसे रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम भी शामिल हैं।
प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि हैंडबुक ऑफ इंफॉर्मेशन एवं ऑनलाइन आवेदन फॉर्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट और एडमिशन पोर्टल पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं। इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट और प्रवेश पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 7082113131 और 7082113091 पर संपर्क किया जा सकता है।